{"_id":"618c0b9df1c6374e532df239","slug":"car-crushed-two-brothers-one-died-mewat-news-noi61509872","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने दो भाइयों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने दो भाइयों को कुचला, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। उपमंडल के भिवाड़ी मार्ग पर गांव सुनारी अतीत का मोड़ के नजदीक बुधवार सुबह पैदल चल रहे दो सगे भाइयों को एक तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें एक की मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुनारी निवासी रजाक ने बताया कि बुधवार की सुबह 6:30 बजे के करीब वह अपने दोनों बेटे अशफाक और इखलास के साथ तावडू भिवाड़ी मार्ग के किनारे पैदल चलकर अपने खेतों में जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बेटे आगे-आगे चल रहे थे। जब वह सुनारी बस स्टैंड अतीत का मोड़ से थोड़ा निकले तो सामने से एक कार चालक अपनी कार को बड़ी तेज रफ्तार से लाया। चालक ने उनके दोनों बेटों अशफाक और इखलास को सीधी टक्कर मार दी। उन्होंने खेत में कूदकर कार की चपेट में आने से खुद को बचाया। इसके बाद जब उन्होंने उठकर देखा तो उनके दोनों बेटे सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे। वहीं, चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से उन्होंने घायल अवस्था में अपने दोनों बेटों को उपचार के लिए नूंह शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने अशफाक को मृत घोषित कर दिया। इखलास का उपचार चल रहा है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक अशफाक के चाचा ने बताया कि रजाक के अशफाक सहित चार बच्चे थे। जिसमें से अशफाक तीसरे नंबर का था। उसकी उम्र 18 वर्ष थी। उसने नवी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी और पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाने लगा था। अशफाक की दोनों बड़ी बहनें शादीशुदा हैं। छोटा भाई इखलास भी घर के कामों और खेती बाड़ी में हाथ बंटाता है। जल्दी खेतों पर जाकर सब्जी वगैरह काटकर मंडी में बेचने के लिए दोनों बेटे तेजी से जा रहे थे। इसी बीच ये हादसा हो गया। दो बेटों में से एक की मौत और एक के गंभीर घायल होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक अशफाक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मृतक के पिता रजाक के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- एसआई जगदीश चंद, खोरी पुलिस चौकी इंचार्ज