फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car collides with auto after tyre burst, five injured

Noida News: टायर फटने के बाद ऑटो से टकराई कार, पांच घायल

Fri, 20 Jun 2025 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Car collides with auto after tyre burst, five injured
सेक्टर-151 मेट्रो स्टेशन के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-151 मेट्रो स्टेशन के पास कार अगला टायर फटने के बाद ऑटो से जा टकराई। हादसे में ऑटो में सवार चार युवतियां और चालक घायल हो गए। घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। मामले में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस के अनुसार कानपुर निवासी सुयश शैलेस अपनी कार से बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे जेपी अमन सोसाइटी की ओर से जा रहे थे। वहीं ऑटो चालक ओमवीर निवासी सेक्टर-128 वाहन में चार युवतियों (सवारी) को लेकर नोएडा की ओर जा रहा था। सोसाइटी के समीप कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार ऑटो से जा टकराई। इससे ऑटो पलट गया। वहां से गुजर रहे स्थानीय निवासियों ने ऑटो में सवार युवतियों को बाहर निकालकर मामले की सूचना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को किनारे कराया गया। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed