{"_id":"68c0549c8fef83bd450d3eb7","slug":"car-catches-fire-on-elevated-road-no-casualties-noida-news-c-1-gnd1002-3387242-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एलिवेटेड रोड पर कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एलिवेटेड रोड पर कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह व्यस्त समय में लगा लंबा जाम, दबाव एमपी-3 पर भी दिखा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा एलिवेटेड रोड पर मंगलवार की सुबह व्यस्त समय में सेक्टर-18 की ओर जा रही एक कार में आग लग गई। आग लगने से पीछे का ट्रैफिक रुक गया और अफरातफरी मच गई। सूचना पर सेक्टर-71 से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही की इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
हालांकि, इस दौरान ट्रैफिक रुक गया और जाम लग गया। वाहनों की लंबी लाइन सेक्टर-121 गढ़ी चौखंडी तक लग गई। इसके बाद ट्रैफिक सेक्टर-71 अंडरपास होते हुए मास्टर प्लॉन रोड-3 से बोटेनिकल गार्डेन की ओर निकलने लगा। इससे वाहनों का दबाव अचानक बढ़ने से सेक्टर-51 होशियारपुर से शशि चौक तक वाहन रेंगते हुए दिखे। करीब डेढ़ घंटा इस तरह दोनों मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहा। वहीं शाम के समय सेक्टर-14 ए से महामाया और महामाया से डीएनडी जाने वाले रास्ते पर वाहनों का दबाव रहा।