{"_id":"68e7cab6d5e7884d2d08166c","slug":"car-accident-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-318-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार सवार महिला ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार सवार महिला ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-हादसे में घायल युवक के परिजन ने कार सवार महिला के नशे में होने का लगाया आरोप, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर एक कार सवार महिला ने बाइक सवार कंपनी कर्मी को टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल युवक का कई दिनों से ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल युवक के परिवार का आरोप है कि कार चला रही महिला ने शराब पी रखी थी। उन्होंने दनकौर थाने में कार चालक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी जीवा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 3 अक्टूबर की रात उसका भाई राहुल बाइक से ग्रेटर नोएडा से ड्यूटी करके गांव लौट रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी के पास तेज गति में कार चला रही महिला ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दांत भी टूट गए। युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। परिजन का आरोप है कि घटना के वक्त कार चला रही महिला शराब के नशे में थी। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना हैं कि कार नंबर के आधार पर जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।