{"_id":"66a2596b5b054ee41f02ff54","slug":"canter-crushed-four-people-sleeping-on-the-roadside-two-dead-one-serious-grnoida-news-c-23-1-vns1013-36083-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क किनारे सो रहे चार लोगों को कैंटर ने रौदा, दो की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क किनारे सो रहे चार लोगों को कैंटर ने रौदा, दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
- दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती घायल का पैर कटा, कैंटर लेकर चालक फरार
- गौड़ मॉल के सामने चार मूर्ति चौकी की ओर वाली सर्विस रोड पर हुई घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौड़ मॉल के सामने सर्विस रोड पर सो रहे चार लोगों को कैंटर ने रौंद दिया। बुधवार रात हुए हादसे में बदायूं के उझानी निवासी विनोद (22) और मैनपुरी के बेबर निवासी पूरन (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हाथरस निवासी श्याम सिंह और अलीगढ़ निवासी पिंकू घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल श्याम सिंह का दायां पैर काटना पड़ा। गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर किया गया है। मामले में पूरन के परिजनों की ओर से आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गौड़ मॉल के सामने चार मूर्ति चौकी की ओर सर्विस रोड पर क्रेन, हाइड्रा और रिकवरी वैन खड़ी रहती हैं। यहां अस्थायी रूप से तिरपाल आदि डालकर झोपड़ी आदि बना रखी हैं, जिनके बाहर वाहनों के चालक और हेल्पर समेत अन्य रात को चारपाई डालकर सो जाते हैं। बुधवार रात करीब 11:30 बजे वहां चालक और हेल्पर सो रहे थे। इसी दौरान ईटेड़ा गोल चक्कर की ओर से आ रहे बेकाबू कैंटर ने सो रहे लोगों को रौंद दिया। तेज रफ्तार कैंटर ट्रांसफार्मर के खंभो से जा टकराया। जिससे खंभे तिरछे हो गए। हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर फरार हो गया।
हादसे में पूरन और विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल श्याम सिंह को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रात में ही शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। परिजन शव लेकर गृह जनपद रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी खंगाले हैं उनमें कैंटर दिखाई दे रहा है लेकिन उसका नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा है। पुलिस नंबर पहचानने के लिए आसपास के स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
गौड़ चौक के पास हुए हादसे में कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। रात में ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए थे। - राजीव कुमार गुप्ता, एसीपी
ट्रांसफार्मर नीचे गिरता तो कई और की जा सकती थी जान
घटनास्थल के पास लोहे के दो खंभों पर ऊपर ट्रांसफार्मर लगा है। कैंटर के टकराने से खंभे तिरछे हो गए। पुलिस के मुताबिक ट्रांसफार्मर नीचे गिर जाता आसपास सो रहे कुछ और लोग भी हादसे की चपेट में आ सकते थे। बिजली विभाग ने खंभे को ठीक कर दिया है।
विनोद की चल रही थी शादी की बात
हादसे में जान गंवाने वाले बदायूं के विनोद को ग्रेनो आए एक साल हुआ था। विनोद पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई शिशुपाल पत्नी और बच्चों संग पहले से ही ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। वह अपनी हाइड्रा चलाते हैं। विनोद भाई के साथ ही काम करने लगा था। परिजनों के मुताबिक विनोद की शादी की बात चल रही थी। बृहस्पतिवार को विनोद का शव उसके गांव ननाखेड़ी पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया। पिता राम अवतार और मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
पूरन को जाना था गुरुग्राम, रुक गया था
बुधवार शाम मैनपुरी के पूरन को गुरुग्राम जाना था। किसी कारणवश वह रुक गया और कहने लगा कि वह अब बृहस्पतिवार की सुबह जाएगा। रात में ही हादसा हो गया। पूरन 17 जुलाई को ही मैनपुरी अपने घर से यहां आया था। बृहस्पतिवार को पूरन का शव भी जब उसके गांव लहगांव पहुंचा तो परिजन बिलख उठे।
कैंटर की हेडलाइट दिखी, अंदाजा नहीं था ऊपर आ जाएगा
हादसे में घायल पिंकू घटनास्थल पर लेटा हुआ था। उसे नींद नहीं आ रही थी। ईटेड़ा गोल चक्कर की ओर से सर्विस रोड पर उसे कैंटर की तेज हेडलाइट दिखाई दी। उसे लगा कैंटर सामने से गुजर जाएगा। वहां रात में अक्सर भारी वाहन गुजरते रहते हैं। अचानक उसे कैंटर अपनी ओर आता दिखा। किसी तरह वह दूसरी तरफ कूद गया। हादसे में वह मामूली रूप से घायल हुआ है।
नशे में था ड्राइवर या झपकी की आशंका
पुलिस के मुताबिक हादसे से साफ है कि कैंटर संतुलन खो चुका था। वाहन पर चालक का नियंत्रण नहीं था। हादसे के बाद कैंटर चालक खंभे से टकराने के बाद भी कैंटर को वहां से निकाल ले गया। इससे लग रहा है कि चालक या तो नशे में था या फिर उसे झपकी आई थी। पुलिस कैंटर की शिनाख्त के लिए गौड़ चौक से चौगानपुर की ओर आने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।