फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Candles from cottage industries illuminate the Swadeshi fair

Noida News: कुटीर उद्योग की मोमबत्तियों से स्वदेशी मेले में बिखरा उजाला

Mon, 13 Oct 2025 02:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Candles from cottage industries illuminate the Swadeshi fair
मुरादाबाद। स्वदेशी मेले में रविवार को लोगों की भीड़ दोगुनी हो गई। छुट्टी का लाभ उठाने के लिए लोग अपने परिवार के साथ पंचायत भवन परिसर पहुंचे और खरीदारी की। दिवाली से पहले कुटीर उद्योग की मोमबत्तियों और झूमर की खूब खरीदारी हुई। कटघर निवासी अफजाल ने अपने स्टॉल पर यह उत्पाद प्रदर्शित किए हैं।
विज्ञापन

धातु हस्तशिल्प उत्पादों में मोमबत्ती स्टैंड, धातु व शीशे के झूमर और अन्य पारंपरिक सजावटी सामान खूब पसंद किया गया। उनके स्टॉल ने भारतीय कला और शिल्प की समृद्ध परंपरा को जीवंत किया। रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में मेयर विनोद अग्रवाल, डीएम अनुज सिंह और सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी ने प्रदर्शनी में स्टॉल्स देखे। कारीगरों, हस्तशिल्पियों से उनके उत्पाद के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं खरीदारी की। सीडीओ ने विशेष रूप से एक पायदान खरीदा जो दिव्यांगजनों द्वारा बनाया गया था। मुस्कान ने चोकोबेरी प्रामाणिक और प्रीमियम बेल्जियन चॉकलेट और स्मूदी मिश्रण के नाम से अपने स्टॉल पर प्रीमियम बेल्जियन चॉकलेट और स्मूदी मिश्रण प्रस्तुत किए। यह उद्यम उन्होंने मुख्यमंत्री युवा लोन योजना के तहत शुरू किया और आगंतुकों ने इसे खूब सराहा।
विज्ञापन

00

दीपकों और मूर्तियों की चमक भी कायम
रजनी के तान्या हैंडीक्राफ्ट स्टॉल पर डिजाइनर दीये, पारंपरिक मूर्तियां और गृह सजावट के आइटम्स प्रदर्शित किए। उनके उत्पादों में भारतीय कला और संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी। लोगों ने दीपक व लक्ष्मी-गणेस की मूर्तियां खरीदीं। कीर्ति प्रसाद यादव ने अपने स्टॉल पर डालियां, उपहार सामग्री, पीतल के फूलदान और पूजा सामग्री प्रदर्शित की। मुस्तफा हुसैन की हुडा इंडियन ने हाथ से रंगे हुए डिज़ाइन वाले धातु के पौधों के गमले प्रस्तुत किए, जो आगंतुकों के बीच आकर्षण का केंद्र बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed