फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Came to register pets but returned disappointed

पेट्स का पंजीकरण कराने पहुंचे पर निराश होकर लौटे

Sun, 06 Feb 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Came to register pets but returned disappointed
शिविर में पेट का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे लोग।
नोएडा। प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए की पहल पर अरुण विहार सोसाइटी में रविवार को पेट्स रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 67 लोग अपने पेट के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, इनमें से कई को विभिन्न कारणों से निराश होकर लौटना पड़ा। लोगों ने प्रक्रिया को और सरल बनाने की मांग की है। अरुण विहार आरडब्ल्यूए की महासचिव कविता जमील ने बताया कि शिविर में कई प्रकार की खामियां सामने आईं। प्राधिकरण के पेट रजिस्ट्रेशन एप को केवल एंड्रायड मोबाइल में ही डाउनलोड किया जा सकता है। प्राधिकरण के कर्मचारी पेट का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर ही एप डाउनलोड करवा रहे थे।
विज्ञापन

सोसाइटी में बड़ी संख्या में ऐसे लोग पंजीकरण नहीं करा पाए, जिनके पास एप्पल का मोबाइल था। इसके अलावा इस एप पर सिर्फ क्रेडिट या डेबिट कार्ड से ही भुगतान का विकल्प है। प्राधिकरण ने अभी नकद भुगतान का विकल्प भी नहीं रखा है। इसके अलावा कर्मचारी स्वाइप मशीन भी लेकर नहीं आए थे। कविता जमील का कहना है कि लोगों की सहूलियत के लिए प्राधिकरण को एप पर भुगतान के विकल्पों को बढ़ाना चाहिए। पंजीकरण कराने के बाद पेटीएम और यूपीआई से भी भुगतान का विकल्प देना चाहिए, ताकि लोगों को दिक्कत न हो। रविवार को आयोजित शिविर में चेयरमैन कर्नल आईपी सिंह (अवकाश प्राप्त), टास्क फोर्स से ब्रजेश मलिक, रीता गुप्ता, निधि, निकिता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed