फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Came as a customer, escaped after robbing six gold rings

ग्राहक बनकर आया, सोने की छह अंगूठियां लूटकर फरार

Sun, 24 Jul 2022 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Came as a customer, escaped after robbing six gold rings
नोएडा। छिजारसी गांव में जगदंबा ज्वैलर्स पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे ग्राहक बनकर आया एकबदमाश 1.6 लाख रुपये की सोने की छह अंगूठियां लूटकर फरार हो गया। पैदल भाग रहे आरोपी का दुकानदार ने पीछा भी किया, लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संदीप ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले दुकान पर आए बदमाश ने कुछ तस्वीरें दिखाकर बड़े साइज की अंगूठी मांगी थी। अंगूठी पसंद करने के बाद पैसे कम पड़ने और बाद में आने की बात कहकर आरोपी चला गया था। दोबारा आरोपी शुक्रवार को आया और अंगूठी दिखाने की बात कहने लगा। बड़े साइज की छह अंगूठियां निकलवाने के बाद उसने दूसरे डिजाइन दिखाने को कहा। संदीप जैसे ही मुड़े तो बदमाश ने अंगूठी की थैली लूट ली। शोर मचाते हुए संदीप ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह धक्का देकर भाग निकला। दुकान का शटर बंद कर वह बाइक से बदमाश को तलाशने निकले, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसीपी अब्दुल कादिर ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ भी हुई है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed