{"_id":"620abdf9cddd33068f3dbcb3","slug":"calling-from-pakistani-number-demanded-extortion-of-10-lakhs-from-bjp-leader-noida-news-noi6322899175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी नंबर से कॉल कर भाजपा नेता से मांगी 10 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी नंबर से कॉल कर भाजपा नेता से मांगी 10 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता को पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। आरोप है कि फोन करने वाले ने एक धमकी देकर धोखाधड़ी का मुकदमा वापस लेने को कहा। भाजपा नेता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-46 निवासी युद्धवीर चौहान भाजपा महानगर कमेटी में उपाध्यक्ष हैं। भाजपा नेता का आरोप है कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर पाकिस्तानी नंबर से एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कॉलर ने सुशील त्यागी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने के लिए कहा और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।
उन्होंने बताया कि उनके भतीजे गौरव ने सेक्टर-62 में कंपनी चलाने वाले सुशील त्यागी व उनकी पत्नी के साथ पार्टनरशिप में काम किया था। आरोप है कि सुशील व उसकी पत्नी ने धोखाधड़ी कर उनके भतीजे से लाखों रुपये की ठगी कर ली थी। इस मामले में थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी काटने वाले पांच भू-माफिया पर एफआईआर
नोएडा। हैबतपुर हिंडन नदी डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने वाले पांच भू-माफिया के खिलाफ कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पांचों पर खेती की जमीन पर कब्जा कर कॉलोनी काटने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर बहलोलपुर निवासी रामबीर, ओमपाल, अरुण, मुकेश और मनोज पर केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गढ़ी चौखंडी निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि हैबतपुर हिंडन नदी डूब क्षेत्र में उनका प्लॉट है। जिस पर 1976 से उनका कब्जा है। एसडीएम दादरी ने भी उनके पक्ष में प्लॉट पर किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद भी बहलोलपुर निवासी रामबीर, ओमपाल, अरुण, मुकेश और मनोज खेती की जमीन पर जबरन कब्जा कर कॉलोनी काट रहे हैं। आरोप है कि इसका विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पांचों आरोपी भ-माफिया हैं और गिरोह बनाकर इस तरह का काम करते हैं। इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। ब्यूरो