फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Call to Uphold Brotherhood on Eid

Noida News: ईद पर भाईचारा बनाए रखने का आह्वान

Sun, 24 May 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Call to Uphold Brotherhood on Eid
पुन्हाना। बकरीद पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार को पुन्हाना सदर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी दिनेश यादव ने की। इसमें सदर और सिटी थाना क्षेत्र के मौजिज लोग, जनप्रतिनिधि और पीस कमेटी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएसपी दिनेश यादव ने कहा कि ईद आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है। सभी लोग मिलजुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है तथा त्योहार के दौरान विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने रात दस बजे के बाद बाजार बंद रखने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। वहीं शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग भी उठाई गई। डीएसपी ने थाना प्रभारियों को बाजारों, भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed