फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cabinet Minister check facilities of covid in GIMS

कैबिनेट मंत्री ने जिम्स में परखीं कोविड की सुविधाएं

Sat, 10 Apr 2021 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister check facilities of covid in GIMS
ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में केबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना निरीक्षण करते हुए । - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम की रणनीति तैयार करने के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) व इंटीग्रेटेड कंट्रोल रुम का निरीक्षण कर वहां मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिम्स के निदेशक व डॉक्टरों के मरीजों को इलाज मुहैया कराने संबंधी तैयारी व बेड की उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें जनप्रतिनिधि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, सीडीओ अनिल कुमार, एडीएम वित्त वंदिता श्रीवास्तव, सीएमओ डॉक्टर दीपक ओहरी समेत संस्थान के कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर सौरभ श्रीवास्तव व अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद मंत्री ने प्रशासनिक भवन में कोविड-19 की समीक्षा बैठक की। उन्होंने भर्ती कोविड मरीजों से फोन पर बात कर हालचाल पूछा। बैठक में उन्होंने कहा कि अधिकारी व संस्थान के कर्मचारी परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था का ख्याल रखें। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दें। कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करें। इसके लिए स्वैच्छिक संस्थाओं का भी सहयोग लें। लोगों को मास्क, सैनिटाइजर व दो गज की दूरी के महत्व के बारे में बताएं।
विज्ञापन

नहीं हैं टीके की कमी: कैबिनेट मंत्री ने बैठक में दावा किया कि प्रदेश व जिले में टीके की कमी नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के साथ तालमेल बैठाकर बड़े स्तर पर अभियान चलाएं व मानकों के अनुरूप टीकाकरण करें, ताकि सभी पात्र नागरिकों का टीकाकरण किया जा सके। उन्होंने अस्पतालों में बेड की व्यवस्था व सैनिटाइजेशन के कार्यक्रम पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों में 100 से 200 व्यक्ति ही शामिल हों : सुरेश खन्ना ने प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को स्पष्ट करते हुए कहा कि शादी विवाह या अन्य सामूहिक कार्यक्रम हॉल के भीतर आयोजन में 100 लोग व खुले में 200 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की इजाजत न दें। इस पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सख्ती से ध्यान दें। आरटीपीसीआर जांच बढ़ाएं व जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द देने का प्रयास करें। वहीं, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बैठक में कैबिनेट मंत्री को संपूर्ण तैयारी के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed