{"_id":"6aff17e93adf1bbf42062ae0","slug":"cab-driver-sets-himself-on-fire-following-a-dispute-with-his-family-dies-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112511-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: परिवार से विवाद के बाद कैब चालक ने लगाई खुद को आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: परिवार से विवाद के बाद कैब चालक ने लगाई खुद को आग, मौत
विज्ञापन
- बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव में बुधवार देर रात की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव में कैब चालक ने परिवार में विवाद के बाद खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। आग में बुरी तरह झुलसने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बुलंदशहर के स्याना निवासी कैब चालक उमेश गिरी (32) हैबतपुर गांव में सपरिवार रहते थे। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे उमेश घर पहुंचा था। घर पहुंचने पर किसी बात को लेकर उसका पिता से झगड़ा हो गया। जिससे वो तनाव में आ गया। गुस्से में आकर वो कमरे में चला गया। वहां कमरा अंदर से बंद कर लिया। उसके बाद ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। अंदर से चीखने की आवाज आने पर परिजन मौके पर पहुंचे और गेट तोड़ा लेकिन तब तक उमेश बुरी तरह जल चुका था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार का कहना है कि घटना के समय मृतक शराब के नशे में था। इसकी बात को लेकर विवाद हो गया था। घटना में अन्य तथ्यों की भी जांच चल रही है। किसी ने शिकायत नहीं दी है।