{"_id":"64207981ba445796bc0eedc4","slug":"buyers-demonstrated-due-to-non-registration-of-flats-noida-news-c-23-1-gnd1003-5459-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फ्लैटों की रजिस्ट्री न होने पर खरीदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फ्लैटों की रजिस्ट्री न होने पर खरीदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फ्लैटों की रजिस्ट्री न होने पर खरीदारों ने किया प्रदर्शन
फोटो::::::::::::
- एक मूर्ति गोल चक्कर पर जुटे खरीदारों कहा- अब पीएम को लिखेंगे चिठ्ठी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के फ्लैट खरीदारों ने रविवार को एक मूर्ति गोल चक्कर पर प्रदर्शन किया। वह फ्लैटों की रजिस्ट्री न होने और कब्जा न मिलने से परेशान है। लोगों का कहना था कि पिछले 18 सप्ताह से लगातार प्रदर्शन कर रहे है। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। अब अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर चुनावी वादा याद दिलाने का फैसला लिया है।
नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों खरीदार रविवार की सुबह ग्रेनो वेस्ट के एक मूर्ति गोल चक्कर पर पहुंचे। वहां बिल्डरों, प्राधिकरण और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा है कि मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर चुके है लेकिन, अभी तक किसी भी स्तर से खरीदारों के हित में फैसला नहीं लिया गया है। मांग पूरी होने तक खरीदारों का प्रदर्शन जारी रहेगा। पीएम ने चुनाव के समय फ्लैट खरीदारों की समस्याओं का समाधान कराने का वादा किया था, लेकिन इसे पूरा नहीं किया है। चिट्ठी से पीएम को उनका वादा याद दिलाया जाएगा। इसके लिए खरीदारों ने पोस्टकार्ड भी खरीद लिया है।