फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buyer got possession of flat with penalty for delay

नोएडा: देरी पर जुर्माने के साथ खरीदार को मिला फ्लैट पर कब्जा

Mon, 13 Feb 2023 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
Buyer got possession of flat with penalty for delay
देरी पर जुर्माने के साथ खरीदार को मिला फ्लैट पर कब्जा
विज्ञापन

यूपी रेरा के समाधान मंच ने एटीएस रियलिटी बिल्डर और खरीदार के बीच कराया समझौता

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के समाधान मंच ने एटीएस एल्योर प्रोजेक्ट के खरीदार को देरी पर जुर्माने के साथ फ्लैट पर कब्जा दिलाया है। बिल्डर को बतौर जुर्माना करीब 7.70 लाख रुपये देने होंगे, साथ ही कब्जा देने के दिन से रखरखाव शुल्क लिया जाएगा। फोरम के प्रयास से बिल्डर और खरीदार के बीच चल रहा विवाद करीब तीन साल बाद खत्म हुआ।
खरीदार रुचि यादव ने अप्रैल, 2015 में एटीएस रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट एटीएस एल्योर प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक कराया था। बिल्डर ने फरवरी, 2019 तक कब्जा देने का वादा किया था। फ्लैट की कीमत 39.69 लाख रुपये थी। खरीदार 35.19 लाख जमा कर चुका है। कब्जा नहीं मिलने से परेशान खरीदार ने वर्ष 2021 में यूपी रेरा से शिकायत की और न्याय दिलाने की मांग की। आरोप लगाया कि बिल्डर ने रजिस्ट्री कराने से पहले अंतिम मांग जारी की। जिसमें कई अन्य मद में धनराशि और जुर्माना की मांग की, जबकि बिल्डर ने देरी से कब्जा देने पर जुर्माना नहीं दिया। बिल्डर ने अपना पक्ष रखकर कहा कि कब्जा प्रमाणपत्र मिलने के बाद खरीदार को कब्जा पत्र भेज दिया गया है। बिल्डर ने कब्जा देरी से देने की बात मानी है।
विज्ञापन

समाधान मंच के अध्यक्ष आरडी पालीवाल ने बताया कि बिल्डर और खरीदार के बीच आपसी सहमति से समझौता करा दिया गया है। बिल्डर ने खरीदार को कब्जा दे दिया है। जुर्माने की राशि बकाया में समायोजित कर दी गई है। फ्लैट पर वास्तविक कब्जा देने के दिन से रखरखाव शुल्क देना होगा। करीब तीन साल बाद बिल्डर और खरीदार बीच चल रहा विवाद समाप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed