फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   businessman swindled out of 29.14 lakh.

Noida News: भारी मुनाफे का लालच पड़ा भारी, कारोबारी से 29.14 लाख रुपये ठगे

Fri, 10 Jul 2026 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
businessman swindled out of 29.14 lakh.
साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का झांसा देकर कारोबारी से 29.14 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-168 के छपरौली बांगर निवासी कारोबारी ने शिकायत की कि अगस्त 2025 में खुद को अनु शर्मा बताने वाली महिला ने व्हाट्सएप पर संपर्क किया। कुछ दिनों में भरोसा जीतकर उसने शेयर बाजार व आईपीओ में निवेश का प्रस्ताव दिया और उसे क्वालिटी स्टॉक शेयरिंग ग्रुप में जोड़ दिया। इसके बाद ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कराकर उन्हें लॉगिन आईडी उपलब्ध कराई गई। शुरुआत में छोटे निवेश पर अच्छा रिटर्न दिखाया गया, जिससे प्रभावित होकर पीड़ित ने 15 अगस्त से चार सितंबर 2025 के बीच पत्नी के बैंक खाते से सात किस्तों में 24.70 लाख रुपये आरोपी के उपलब्ध कराए खातों में ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने अपने बैंक खाते से भी कुछ रकम भेजी।
विज्ञापन

काराेबारी ने जब पैसे निकालने का प्रयास किया तो उनपर अतिरिक्त निवेश करने का दबाव बनाया गया। लगातार टालमटोल करने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि पुलिस खातों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed