Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Businessman defrauded with promise of high returns on investment

Noida News: निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से 34 लाख रुपये की ठगी

Sun, 14 Jun 2026 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Businessman defrauded with promise of high returns on investment
निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से 34 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

बिसरख निवासी पीड़ित ने दर्ज करवाई प्राथमिकी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का झांसा देकर सेक्टर-16 निवासी कारोबारी को जाल में फंसाया। ठगों ने झांसा देकर पीड़ित से करीब 34 लाख 93 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने संबंधित बैंक खातों को फ्रीज करवाकर जालसाजों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बिसरख निवासी पंकज प्रिया रंजन ने बताया कि जुलाई 2025 में व्हाट्सएप के माध्यम से कुछ अज्ञात लोगों ने संपर्क किया था। आरोपियों ने खुद को नामी निवेश सलाहकार बताते हुए एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाने की सलाह दी। शुरुआत में आरोपियों ने उन्हें भारी मुनाफे का भरोसा दिया, जिससे प्रभावित होकर पंकज ने निवेश करना शुरू कर दिया। मुनाफे का ग्राफ दिखाकर जालसाज पीड़ित को लगातार निवेश बढ़ाने के लिए प्रेरित करते रहे। पीड़ित ने आरोपियों के झांसे में आकर अलग-अलग चरणों में कुल 34 लाख 93 हजार 850 रुपये ट्रांसफर कर दिए। ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर उन्हें लगातार मुनाफा भी दिखाया जाता रहा, जिससे उनका भरोसा और मजबूत हो गया। ठगी का अहसास पीड़ित को तब हुआ, जब उन्होंने अपनी मूल राशि और उस पर मिले कथित लाभ को निकालने का प्रयास किया। ठगों ने तकनीकी अड़चन बताकर निकासी पर रोक लगा दी और रकम रिलीज करने के बदले 15 लाख रुपये अतिरिक्त जमा कराने की मांग की। इसके बाद पीड़ित ने पहले राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की और फिर साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36 में लिखित तहरीर दी। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर थाना पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed