{"_id":"6929ec93d57d7d7f190e86c4","slug":"business-leaders-mother-dies-after-being-hit-by-a-speeding-scooter-na-news-c-103-1-ame1010-145298-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से व्यापारी नेता की मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से व्यापारी नेता की मां की मौत
Sat, 29 Nov 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार में बुजुर्ग महिला की मौत पर ग्रामीणों की लगी भीड़
सुल्तानपुर। कूरेभार-सेमरी मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम दूध लेकर पैदल घर लौट रहीं व्यापारी नेता सुजीत कसौधन की मां किरन गुप्ता तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आकर घायल हो गईं।
उन्हें सीएचसी कूरेभार ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देखकर मेडिकल काॅलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है। उनके निधन से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।
कूरेभार कस्बे के सेमरी मार्ग निवासी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बाजार अध्यक्ष सुजीत कसौंधन की मां किरन गुप्ता (62) रोजाना की तरह शाम दूध लेने के लिए निकलीं थीं। वह पैदल घर लौट रही थीं। घर के पास वह एक स्कूटी की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद लोग लोग इकट्ठा हुए तो स्कूटी चालक मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष विजयंत मिश्रा पहुंचे और स्कूटी को थाने भेजवाया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद किरन गुप्ता का शव उनके घर पहुंचा। जानकारी मिलते ही व्यापारी नेता के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। दोपहर बाद किरन गुप्ता के शव का अंतिम संस्कार अयोध्या में सरयू नदी के तट पर किया गया।