फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buses will run on the flyover of Khajuri Chowk

Noida News: खजूरी चौक के फ्लाईओवर पर दौड़ेंगी बसें

Fri, 12 Sep 2025 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
Buses will run on the flyover of Khajuri Chowk
करावल नगर, भजनपुरा, सोनिया विहार समेत कई इलाकों को जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन

डीटीसी की इस नई पहल से बस स्टॉप और किराये में कोई बदलाव नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में खजूरी चौक पर जाम की समस्या से निपटने के लिए परिवहन विभाग ने नया कदम उठाया है। अब खजूरी फ्लाईओवर के ऊपर से बसें चलेंगी। इससे न सिर्फ जाम कम होगा बल्कि यात्रियों का सफर तेज, सुरक्षित और सुगम होगा।

अब खजूरी चौक से सिग्नेचर ब्रिज की ओर जाने वाली बसें फ्लाईओवर के ऊपर से चलेंगी। इससे करावल नगर, भजनपुरा, यमुना विहार, सोनिया विहार, पुश्ता, घोंडा और गोकुलपुर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस नई व्यवस्था में रूट नंबर 121, 165, 212, 229, 234, 235, 248, 259, 261, 333, 971, ओएमएस, 165ए, 971ए, 0261 की बसें फ्लाईओवर से होकर गुजरेंगी। वहीं, रूट नंबर 208ए, 210, 227ए, 253, 973, वाईएमएस, डी-019 की बसें पुराने रास्तों पर चलती रहेंगी। इससे किसी भी बस स्टॉप या किराये में कोई बदलाव नहीं होगा जिससे यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन


वर्षों से जाम का सिरदर्द होगा दूर : कपिल मिश्रा
करावल नगर के विधायक और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के प्रभारी मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि खजूरी चौक का जाम वर्षों से लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ था। नया कदम लाखों यात्रियों को सुगम और सुरक्षित सफर देगा। दिल्ली सरकार और डीटीसी लोगों की सुविधा और समय की बचत के लिए कई सुधार कर रही है। डीटीसी ने साफ किया है कि यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक काम पूरा नहीं हो जाता। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी अपडेट डीटीसी की वेबसाइट और ऑनलाइन टिकटिंग ऐप पर उपलब्ध होंगे। यह कदम न सिर्फ ट्रैफिक की समस्या हल करेगा बल्कि लाखों लोगों के रोजमर्रा के सफर को आसान बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed