फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bus service should be started again in Mewat model schools, MLA put forward the demand in front of the Additional Chief Secretary

मेवात मॉडल स्कूलों में फिर शुरू हो बस सेवा, विधायक ने अतिरिक्त मुख्य सचिव के सामने रखी मांग

Tue, 12 Oct 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bus service should be started again in Mewat model schools, MLA put forward the demand in front of the Additional Chief Secretary
Bus service should be started again in Mewat model schools, MLA put forward the demand in front of the Additional Chief Secretary
नूंह। हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के उप नेता और विधायक आफताब अहमद ने मंगलवार को चंडीगढ़ में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) संजीव कौशल से मुलाकात की। इस दौरान मेवात मॉडल स्कूलों के शिक्षकों का 6 माह से रुका वेतन का मामला मजबूती से रखा। इसके अलावा इन स्कूलों में फिर से बस सेवा शुरू करने की मांग की। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मेवात इलाके में नौ मेवात मॉडल स्कूल हैं, जिनमें 7312 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। जबकि, 356 लोग शिक्षण व गैर शिक्षण रूप से नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं बिना बस सेवा और सैकड़ों शिक्षक बिना वेतन के 6 महीनों से परेशान हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी तनख्वाह नहीं मिलना वाकई दुर्भाग्यपूर्ण और गलत है। आफताब अहमद ने संजीव कौशल से कहा कि तुरंत शिक्षकों की तनख्वाह जारी की जाए और छात्रों के लिए बस सेवा शुरू की जाए। इस पर मुख्य अतिरिक्त सचिव ने विधायक की दोनों मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उम्मीद है कि अगले दो दिनों में दोनों मामले सुलझ जाएंगे। विधायक आफताब अहमद ने बताया कि 1980 में उनके वालिद पूर्व सांसद पूर्व मंत्री चौधरी खुर्शीद अहमद ने मेवात विकास बोर्ड का गठन कराया था, जिसका उद्देश्य मेवात का आर्थिक, तालीमी और सामाजिक विकास करना था। मेवात मॉडल स्कूलों की भूमिका मेवात की तालीम में सराहनीय रही है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पिछली मेवात विकास बोर्ड की बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के उस फैसले का विरोध किया था, जिसमें इन स्कूलों को शिक्षा विभाग हरियाणा के सुपुर्द करने की योजना थी। क्योंकि, शिक्षा विभाग खुद अपने स्कूलों को चलाने के लिए संघर्ष कर रहा है। विधायक ने मुख्य अतिरिक्त सचिव से कहा कि मेवात के अस्पतालों में इन बीमारियों से इलाज की पूर्ण सुविधाएं मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed