फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bus service for YEIDA sectors will start from today

Noida News: यीडा के सेक्टरों के लिए आज से शुरू होगी बस सेवा

Wed, 17 Jan 2024 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bus service for YEIDA sectors will start from today
- दो रूटों पर होगा संचालन, प्रथम चरण में प्रत्येक रूट पर दौड़ेंगीं तीन-तीन बसें
विज्ञापन


- रूट पर बस चलने से हजारों लोगों को मिलेगा हर रोज लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। यीडा सिटी के सेक्टरों और आसपास के गांवों में पहुंचना आसान हो जाएगा। नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन से कुलेसरा, सूरजपुर, परी चौक होते हुए यीडा सिटी के सेक्टरों और रबूपुरा तक यूपी रोडवेज की बसों का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू होगा। यमुना प्राधिकरण और यूपी रोडवेज के बीच इस बाबत समझौता हुआ है। प्रथम चरण में दो रूटों पर तीन-तीन बसें संचालित की जाएंगी। इस बस सेवा के शुरू होने से हर रोज हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा गांव भी सीधे जिला मुख्यालय से जुड सकेंगे।

यीडा सिटी के आवासीय सेक्टरों और अधिसूचित क्षेत्र के गांवों तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा का अभाव है। इसे देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने बसें चलाने का फैसला लिया है। प्रथम चरण में दो रूटों पर तीन-तीन बसें चलाने के लिए यूपी रोडवेज से समझौता किया गया है। बसों के संचालन पर आने वाले खर्च में प्राधिकरण अनुदान देगा। हालांकि पूर्व में वर्ष 2015 में प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित ग्राम दनकौर एवं बॉटेनिकल गार्डन के मध्य यमुना सारथी बस सेवा शुरू की गई थी। हालांकि परिवहन विभाग की ओर से परमिट नहीं जारी करने के बस सेवा बंद हो गई। यीडा सिटी में सुगम परिवहन को लेकर रैपिड रेल, लाइट रेल जैसी परियोजनाओं की तैयारी है। बृहस्पतिवार को जेवर विधायक सेक्टर-22 डी से बस सेवा की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन






इन रूटों पर दौड़ेंगीं बसें

रूट नंबर-1



ग्राम रबूपुरा से शुरू होकर यमुना एक्सप्रेसवे के समानान्तर प्राधिकरण की 60 मीटर चौड़ी (सर्विस रोड) सड़क पर स्थित यीडा सिटी के सेक्टर- 21, 20, 18 व सालारपुर अंडरपास, दनकौर गोल चक्कर, सेक्टर- 17ए, सेक्टर- 26ए, जीबीयू, यीडा कार्यालय, पी- 3 गोल चक्कर, परी चौक, जगत फार्म, जिला न्यायालय, विकास भवन, जिलाधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय सूरजपुर, कुलेसरा, भंगेल, बॉटेनिकल गार्डन।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट नंबर- 2-



क्षेत्रीय कार्यालय यमुना विकास प्राधिकरण, सेक्टर- 22डी, सालारपुर अंडरपास वाया 120 मीटर चौड़ी सड़क, दनकौर गोल चक्कर, सेक्टर- 17ए, 26ए, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, यमुना प्राधिकरण कार्यालय ओमेगा-1, सेक्टर पी-3 गोल चक्कर, परीचौक, जगत फार्म, जिला न्यायालय, विकास भवन, जिलाधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, सूरजपुर, कुलेसरा, भंगेल व बॉटेनिकल गार्डन।



मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ना
मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने प्रदेश के सभी गांवों को मुख्यालय से जोड़ने के लिए निर्देश दिए थे। जिससे जिससे प्रत्येक गांव के निवासी को मुख्यालय तक जाने में परेशानी नहीं हो। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विद्यार्थी और कामगारों को होती थी परेशानी
जेवर विधान सभा क्षेत्र के ज्यादातर गांव नोएडा से करीब 80 किमी दूरी पर बसे हुए हैं। छात्र और कामगारों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा पहुंचने के लिए हर रोज परेशानी झेलनी पड़ती थी। बस का संचालन शुरू होने के बाद अब रास्ता सुगम हो जाएगा।

कोट
यीडा सिटी के सेक्टरों व आसपास के गांवों के लिए बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए यूपी रोडवेज के साथ समझौता किया गया है। बसों का संचालन बृहस्पतिवार से होगा। - एके सिंह, महाप्रबंधक परियोजन, यमुना प्राधिकरण

17जेएनडी06-रोडवेज वर्कशाप में बैठक करते सांझा मोर्चा के पदाधिकारी। स्वयं

17जेएनडी06-रोडवेज वर्कशाप में बैठक करते सांझा मोर्चा के पदाधिकारी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed