फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bus and tractor collides, 60 injured

सरिया लदे ट्रेक्टर से भिड़ी बस, 60 यात्री घायल

Sun, 01 Dec 2019 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
bus and tractor collides, 60 injured
बस दुर्घटनला के बाद ड्राइवर को बाहर निकालते लोग।
सरिया लदे ट्रेक्टर से भिड़ी बस, 60 यात्री घायल
विज्ञापन

पलवल। पलवल-सोहना मार्ग पर गांव मेघपुर के समीप सवारी भरी बस और सरिया लदे ट्रेक्टर की भिडंत हो गई। ट्रेक्टर से टकराने के बाद बस चालक से अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे सफेदा के पेड़ से जा टकराई। जिससे बस बैठी सभी 60 सवारियां घायल हो गई। जिनमें से 8 की हालत गंभीर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज नूंह और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बस चालक बलवान सिंह ने बताया कि वह साढे़ पांच बजे के करीब पलवल बस स्टैंड से सवारी भरकर सोहना के लिए चला था। सोहना रोड पर गांव मेघपुर के नजदीक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। बस पहले तो एक ट्रेक्टर से टकराई और फिर सड़क किनारे लगे सफेदा के पेड़ से टकरा गई। चालक बस और सफेदा के पेड़ के बीच फंस गया। गैस कटर से बस को काटकर चालक को निकाला गया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया घायलों के उपचार के लिए निजी अस्पताल के डाक्टरों की भी मदद ली गई। करीब 50 घायल अभी तक उपचार के लिए सिविल अस्पताल आ चुके हैं जबकि कई घायल निजी अस्पतालों में भी भेजे गए हैं। घायलों में सफेदी(50) कामां, फतेहचंद(40) पलवल, नरेंद्र(35) धतीर, वीरेन्द्र(28) फिरोजाबाद यूपी, यशपाल(30) फिरोजबाद यूपी, शिवराज(29) मैनपुरी यूपी, खडक सिंह(25) व सुनील(23) नंगला कोठी फिरोजाबाद, बिजित(19) व सचिन(19) सिरसा यूपी, मुकेश(45) राजस्थान, मोहित(23) हथीन, नीरज(19) मोहना, सतबीर(55) हथीन, भारत(30) नूंह, समसू(25) फिरोजाबाद, मुकेश(34) सोहना, प्रिया(19) इटावा, प्रदीप(25) आगरा, लक्ष्मी(24) आगरा, सुनीता(40) भरतपुर, शेर सिंह(55) पलवल, सतबीर(39) भिवाडी, अतर सिंह(38) बाजना, जितेन्द्र(22) टहरकी, घनश्याम(39) झांसी, रेखा(30) व भुवनेश(22) पलवल, यस्सू(5) पलवल, लाला(45) शिकारपुर, भगवत दयाल(33) पेलक, घासीराम(50) बसई आगरा, कमलेश(60) सिरसा, जुलग किशोर(22) मथुरा, मामचंद(46) सिरसा यूपी, कैलाशचंद(65) तिगरा, मुकेश(45) पलवल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed