फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bullies threw cremation material of Dalit child into the canal

Noida News: दबंगों ने दलित बच्चे के अंतिम संस्कार की सामग्री नहर में फेंकी

Fri, 22 Mar 2024 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bullies threw cremation material of Dalit child into the canal
-गुस्साए लोगों ने किया हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन


-पीड़ित ने दो नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ की शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बांजरपुर में बुधवार रात आठ साल के बच्चे सिद्धार्थ की बीमारी की वजह से मौत के बाद परिजन और अन्य ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे। आरोप है कि गांव के दबंगों ने अंतिम संस्कार के लिए लाई गई सामग्री नहर में फेंक दी। हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने दो नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर शिकायत की है। दो माह पहले भी गांव रीलखा में सपेरा समाज के व्यक्ति की मौत होने के बाद अंतिम संस्कार नहीं होने दिया गया था। इसके विरोध में लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था।

गांव बांजरपुर निवासी दलित रोहित का 8 वर्षीय बेटा सिद्धार्थ पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। काफी इलाज के बाद भी ठीक नहीं हुआ और बुधवार देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजन व अन्य ग्रामीण अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पर पहुंचे। आरोप है कि श्मशान की जमीन को अपनी बताते हुए गांव के दबंगों ने अंतिम संस्कार की सामग्री को नहर में फेंक दिया। इसके बाद दलित समाज के लोग आक्रोशित हो गए। गांव के नजदीक नहर पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा समय में वह गांव के मिश्रित श्मशान घाट पर ही अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसका विरोध करते हैं। दलित समाज के लोगों ने ग्रेनो प्राधिकरण से श्मशान के लिए जमीन की मांग की थी। राजस्व दस्तावेजों में दलित समाज के लिए अलग से श्मशान घाट दर्ज किया गया, लेकिन चिह्नित की गई जमीन गांव के दबंगों के कब्जे में है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed