फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bullies beat up a salon worker for asking for money for cutting hair

Noida News: बाल काटने के पैसे मांगने पर दबंगों ने सैलूनकर्मी को धुना

Sat, 13 Sep 2025 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
Bullies beat up a salon worker for asking for money for cutting hair
नोएडा। बाल काटने के बाद पैसे मांगने पर चार लोगों ने एक सैलून कर्मी की पिटाई कर दी। आरोपियों ने पीडि़त की गर्भवती पत्नी के साथ भी अभद्रता और मारपीट की। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदरपुर निवासी नीरज ने कोर्ट में अर्जी दी है कि वह सात अप्रैल को अपनी दुकान पर था तभी करन चौहान नाम का व्यक्ति सैलून पर बाल कटवाने आया। नीरज ने बाल काटे। पैसे मांगने पर करन आग बबूला हो गया और गाली गलौज करने लगा। इसके बाद साथियों को बुला लिया और दुकान का गेट बंद कर मारपीट कर दी। शोर सुनकर पीडि़त की गर्भवती पत्नी भी पहुंच गई। उसने एक आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि आरोपी ने खुद को महिला के चंगुल से छुड़ाया और उसके साथ भी मारपीट की। एसीपी प्रवीण सिंह का कहना है कि करन, तुषार और दो अज्ञात के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed