फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buillders were not reached in hearing Rera send notice

सुनवाई में नहीं पहुंचें बिल्डर, रेरा ने जारी किया नोटिस

Wed, 18 Dec 2019 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Buillders were not reached in hearing Rera send notice
सुनवाई में नहीं पहुंचें बिल्डर, रेरा ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) में मंगलवार को विभिन्न बिल्डरों के मामलों की सुनवाई हुई। पीठ दो में 47 व पीठ तीन में 45 शिकायती पत्र सुने गए। इसके साथ ही न्याय निर्णायक अधिकारी की कोर्ट में 13 मामलों में सुनवाई हुई। वहीं, अधिक ठंड के कारण ज्यादातर बिल्डर और शिकायतकर्ता भी नहीं आ सके। रेरा सदस्यों ने अनुपस्थित बिल्डरों व शिकायतकर्ताओं को नोटिस जारी कर आगामी तिथि तय कर दी।
पीठ तीन में सबसे ज्यादा एसआरबी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, एसजीपी इंफ्राकोन लिमिटेड व श्री राधा स्काई गार्डन फेज एक के प्रकरण सुने गए। सुनवाई के दौरान राधा स्काई गार्डन परियोजना के बिल्डर प्रतिनिधि ने ओसी के लिए आवेदन किए जाने का हवाला देकर खरीदारों को जल्द से जल्द कब्जा देने का आश्वासन दिया है। पीठ में एएनएस अपार्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े दो शिकायती पत्र भी सामने आए, लेकिन बिल्डर के खिलाफ वाद एनसीएलटी में दायर हो जाने से पीठ सदस्य भानू प्रताप सिंह ने दोनों शिकायती पत्रों को प्रतीक्षा में रख लिया। वहीं, पीठ दो में अजनारा इंडिया लिमिटेड, अजनारा रियलटेक, अंसल हाउसिंग लिमिटेड, होम एंड सूल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, जेएम हाउसिंग, केवी डवलपर्स, सर्वोत्तम, सनसिटी हाईटेक आदि बिल्डर परियोजना से जुड़े प्रकरण सुने गए। एयर सिटी इंफ्रास्ट्राक्चर प्राइवेट लिमिटेड बिल्डर परियोजना से जुड़े एक प्रकरण पर सुनवाई करते हुए पीठ सदस्य बलविंदर कुमार ने जल्द से जल्द कब्जा देने का आदेश दिया है। पीठ ने इसी बिल्डर परियोजना से जुड़े एक अन्य शिकायती पत्र पर सुनवाई करते हुए रिफंड का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

फोरम की बैठक में 14 मामलों में बनी सहमति
यूपी रेरा कॉन्सिलिएशन फोरम की 14वीं बैठक मंगलवार को कंसीलिएटर आरडी पालीवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गौड़ सिटी रियलटेक के प्रोजेक्ट 16 पार्क व्यू (यमुना सिटी) की दो शिकायतें, गौड़ संस हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट गौड़ सिटी मॉल की एक शिकायत और गौड़ संस इंडिया की गौड़ सिद्धार्थम की शिकायतें सुनीं गईं। इसके अलावा जय प्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड की परियोजना जेपी ग्रींस कोवे, जेपी ग्रींस क्रिंटल, नोएडा की दो शिकायतें, उप्पल चड्ढा हाईटेक डेवलपर्स की पांच, आईआईटीएल निंबस एक्सप्रेस पार्क व्यू की परियोजना, एसवीपी बिल्डर्स की गुलमोहर रेजीडेंसी की एक, सर्वोत्तम रियलकॉन की एक, प्रो व्यू इंफ्रास्ट्रक्चर की ऑफिसर सिटी की एक समेत कुल 15 शिकायतें रखी गईं। फोरम ने दोनों पक्षों की सहमति के चलते बकाया राशि को निर्धारित किस्तों के अनुरूप जमा, जमा धनराशि को ब्याज समेत वापस, दिसंबर तक कब्जा देने और समय निर्धारित करते हुए फ्लैट पर कब्जा देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed