{"_id":"68a38c9a38b006a08d06d75b","slug":"builder-asked-for-details-of-dues-from-authority-500-registries-will-be-completed-soon-grnoida-news-c-1-gnd1002-3299860-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिल्डर ने प्राधिकरण से मांगा बकायों का ब्योरा, जल्द पूरी होंगी 500 रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिल्डर ने प्राधिकरण से मांगा बकायों का ब्योरा, जल्द पूरी होंगी 500 रजिस्ट्री
विज्ञापन
- आरजी रेजिडेंसी में लंबित कार्यों को पूरा कर रहा है बिल्डर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 120 स्थित आरजी रेजिडेंसी सोसाइटी में बिल्डर और एसोसिएशन ऑफ ऑनर्स (एओए) के बीच चल रहा विवाद खत्म हो रहा है। ऐसे में सोसाइटी के अधूरे कार्यों को बिल्डर की ओर से पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा रजिस्ट्री को लेकर बिल्डर ने प्राधिकरण से बकायों का ब्योरा मांगा है। इससे सोसाइटी के 500 से अधिक फ्लैट मालिकों को एक बड़ी राहत मिलने वाली है।
बता दें आरजी रेजिडेंसी सोसाइटी में चार साल से सोसाइटी का रखरखाव एओए की ओर से किया जा रह है। बिल्डर से कई मुद्दों पर सहमति नहीं होने की वजह से विवाद की स्थिति बनी रही। दिसंबर 2024 में हुए समझौता एग्रीमेंट के अनुसार बिल्डर और एओए के बीच दो बड़े सेटलमेंट एग्रीमेंट हुए थे। इस दौरान बिल्डर की ओर से अधूरे कार्यों को पूरा करवाने के लिए सहमति दी गई थी। इसमें क्लब हाउस बनाने से लेकर डीजल जेनरेटर, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), सोलर सिस्टम, बिजली और पानी के कनेक्शन के काम पूरे हो चुके हैं। टावरों पर पेंटिंग और एक्सपेंशन ज्वाइंट का काम चल रहा है। मेंटनेंस से जुडे़ वित्तीय मामले भी सुलझाए गए हैं।
-- -- -- -- --
कोट
परियोजना की शुरूआत से ही हमने निवासियों के लिए काम किया है। एओए के साथ एग्रीमेंट कर सभी समस्याओं के समाधान के लिए कदम आगे बढ़ाया है। प्राधिकरण से ब्योरा मिलते ही बकाया जमा कर रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - हिमांशु गर्ग, निदेशक आरजी ग्रुप
विज्ञापन
-- -- -- -- -
साल 2020 से सोसाइटी का संचालन एओए कर रही है। कई दौर की बैठक के बाद दिसंबर में एग्रीमेंट हुआ। 1.95 करोड़ रुपये के दो डीजी बिल्डर ने उपलब्ध कराए हैं। पेंटिंग और मरम्मत का कार्य भी चल रहा है। रजिस्ट्री भी जल्द होने की उम्मीद है। - अशोक बिंदलिश, पूर्व एओए सचिव