{"_id":"68c85cc68bb97c26c70adec6","slug":"build-shopping-complexes-in-five-villages-of-all-blocks-dm-na-news-c-227-1-sdn1002-144736-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी ब्लॉकों के पांच-पांच गावों में बनाएं शाॅपिंग कांप्लेक्स : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी ब्लॉकों के पांच-पांच गावों में बनाएं शाॅपिंग कांप्लेक्स : डीएम
Tue, 16 Sep 2025 12:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में सोमवार को विकास विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि पांच-पांच ग्राम पंचायतों में शापिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य पूर्ण कराएं।
इसके साथ ही जितनी भी परियोजनाएं चल रही हैं। उसे माह के अंत तक अवश्य पूर्ण करा लिया जाए। वरना संबंधित पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जहां जमीन चिह्नित कर ली गई है। निर्माण कार्य जल्द शुरू कराएं। एमडीएम शेड का निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
109 अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उसको हैंडओवर कराए। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि अन्नपूर्णा भवन हैंडओवर लेकर राशन का वितरण शुरू करायें। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर एवं आंगनबाड़ी भवन के सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई।
जर्जर व मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केंद्र आठ पैरामीटर के आधार पर मरम्मत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों में रनिंग वाटर, बाल पेंटिंग, टाइलीकरण, शौचालय पूर्ण होना चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी,डीडीओ सतीश सिंह, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, डीपीआरओ वाचस्पति झा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।