फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bugle sounds for Bar Association elections in Gautam Buddha Nagar

ग्रेटर नोएडा: बार एसोसिएशन के चुनाव का बजा बिगुल, परिसर में नहीं लगेंगे होर्डिंग-बैनर, टेंट पर भी पाबंदी

Tue, 12 Dec 2023 02:34 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Dec 2023 02:34 PM IST
सार

गौतमबुद्धनगर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बज गया है। अधिवक्ताओं ने अपना तरह-तरह से शक्ति प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। हाईकोर्ट ने एसोसिएशन के चुनाव पर सख्ती कर दी है।

विज्ञापन
Bugle sounds for Bar Association elections in Gautam Buddha Nagar
बार एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद दिवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन का साल-2024 का बार एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बज गया है। अधिवक्ताओं ने अपना तरह-तरह से शक्ति प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। मगर इस बार हाईकोर्ट ने एसोसिएशन के चुनाव पर सख्ती कर दी है। जिससे अदालत परिसर में न तो होर्डिंग लगाए जाएंगे और न ही दावत के लिए टेंट अंदर लग पाएंगे। इसके अलावा यदि को कोई प्रत्याशी ऐसा करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एल्डर कमेटी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर जिला बार एसोसिएशन का हर बार दिसंबर में चुनाव होता है। इस बार भी मैदान में अध्यक्ष-सचिव के लिए अभी चार-चार उम्मीदवार सामने आ गए हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर भी उम्मीदवार प्रचार में जुट गए हैं। अब अध्यक्ष और सचिव के पद पर चुनाव लड़ने अब प्रचार में जुट गए हैं। हर साल चुनाव में न्यायालय परिसर को होर्डिंग बैनर से पाट दिया जाता था।
विज्ञापन


इसके अलावा एक सप्ताह पहले से टेंट लगाकर भोजन शुरू करा दिया जाता है। मगर हाईकोर्ट की ओर से इस बार इस तरह की सभी फिजूलखर्ची पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जिससे बार चुनाव से संबंधित न तो कोई भोजन के लिए टेंट लगाया जाएगा और न ही होर्डिंग बैनर लगाए जाएंगे। हालांकि, चुनाव मैदान में आगे निकलने के लिए प्रत्याशियों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। अब अधिवक्ता न्यायालय परिसर के बजाय चाहर दिवारी के बाहर टेंट आदि लगाने की तैयारी कर रहे हैं। जानकार अधिवक्ताओं का कहना है कि अध्यक्ष पद के लिए इस चुनाव में 30 से 40 लाख रुपये तक खर्च होता है तो सचिव पद के लिए 20 से 30 लाख रुपये का खर्च सामान्य आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए मैदान में है यह प्रत्याशी
-प्रमेंद्र भाटी
-अलबेल भाटी
-उमेश भाटी
-मनोज भाटी

सचिव पद के प्रत्याशी
-रजत शर्मा
-उधम तोंगड़
-अजीत नागर
-धीरेंद्र भाटी

अभी बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार की जा रही है और जल्द ही मतदान और नामांकन की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।

राजेंद्र सिंह नागर अध्यक्ष, एल्डर कमेटी, जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed