{"_id":"68c1986e4027bf38da010b4e","slug":"bs-buildtech-builders-office-sealed-for-not-paying-dues-noida-news-c-23-1-lko1064-74728-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बकाया नहीं देने पर बीएस बिल्डटेक बिल्डर का कार्यालय सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बकाया नहीं देने पर बीएस बिल्डटेक बिल्डर का कार्यालय सील
विज्ञापन
दादरी तहसील की टीम ने ग्रेनो वेस्ट में की कार्रवाई, 1.92 करोड़ थे बकाया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दादरी तहसील की टीम ने बुधवार को ग्रेनो वेस्ट में बीएस बिल्डटेक बिल्डर का कार्यालय सील कर दिया। बिल्डर पर यूपी रेरा की आरसी का बकाया था। बार-बार नोटिस के बाद भी बिल्डर पैसा जमा नहीं कर रहा था। वहीं, टीम एक अन्य बिल्डर का भी कार्यालय सील करने पहुंची लेकिन बिल्डर ने मौके पर बकाया धनराशि जमा कर दी।
एसडीएम दादरी अनुज नेहरा ने बताया कि बिल्डर बीएस बिल्डटेक पर यूपी रेरा की आरसी का 1.92 करोड़ रुपये बकाया था। बार-बार नोटिस जारी कर बिल्डर को पैसा जमा करने का मौका दिया गया लेकिन बिल्डर ने पैसा जमा नहीं किया। मुनादी भी कराई गई। बुधवार को टीम ने ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16 स्थित बिल्डर का कार्यालय सील कर दिया। साथ ही, बिल्डर की संपत्ति को कुर्क करने की भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बिल्डर रुद्रा बिल्डवेल इंफ्रा व इंटलेक्ट प्रोजेक्ट पर यूपी रेरा की आरसी का 1.44 करोड़ रुपये बकाया था। टीम बिल्डर का भी कार्यालय सील करने पहुंची थी लेकिन बिल्डर ने पैसा जमा करा दिया।