{"_id":"68f7d4f1c53f2cf8be020a74","slug":"brother-returning-from-sisters-house-dies-in-accident-na-news-c-246-1-sknl1022-145657-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बहन के घर से लौट रहे भाई की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बहन के घर से लौट रहे भाई की हादसे में मौत
Wed, 22 Oct 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दिवाली की शाम बहन के घर भाईदूज देकर लौट रहे बाइक सवार भाई की मौत हो गई। उसकी पत्नी व पोता-पोती भी घायल हो गए। हादसा थाना छछरौली क्षेत्र के गांव बलौली में हुआ। यहां बाइकों की आमने सामने टक्कर हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
शिकायत में गांव हडौली निवासी विशाल ने बताया कि उसके पिता 55 वर्षीय रूपनाथ सोमवार को दिवाली की सुबह बाइक से दामला में रह रहीं अपनी बहन के घर भाईदूज के उपहार देने गए थे। उनके साथ बाइक पर उनके (विशाल) बेटा-बेटी और मां राजकुमारी भी थे। शाम साढ़े छह बजे चारों बाइक पर घर लौट रहे थे, पर जैसे ही बलोली मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी।
इससे बाइक सहित पिता रूपनाथ, मां राजकुमारी व बेटा-बेटी सड़क पर गिरे। हादसे में बेटा-बेटी को सकुशल बच गए, पर पिता व मां को गहरी चोटें आई। सूचना पाकर पुलिस व एंबुलेंस पहुंची। पिता व मां को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया, वहीं मां की गंभीर हालत देखते हुए भर्ती कर लिया। मामले के जांच अधिकारी कुलदीप का कहना है कि शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।