फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Broken roads, dirt and traffic jams are affecting business.

Noida News: टूटी सड़कें, गंदगी और जाम से व्यापार पर पड़ रहा असर

Thu, 09 Oct 2025 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Broken roads, dirt and traffic jams are affecting business.
- सूरजपुर बाजार के व्यापारियों ने बताईं समस्याएं, बोले मूलभूत सुविधाओं को तुरंत बेहतर बनाने की जरूरत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। वर्षों पुराना सूरजपुर बाजार मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। दुकानों के बाहर और गली से लेकर सड़क तक गंदगी का अंबार लगा है। सड़कें टूटी हुईं हैं। व्यापारी कहते हैं कि बाजार में टूटी सड़क होने के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। हर 15 से 20 मिनट में यहां जाम लग जाता है।जिससे ग्राहक अन्य बाजारों की ओर रुख कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को आयोजित संवाद में सूरजपुर बाजार के व्यापारियों ने बताया कि बाजार में बिजली आपूर्ति की स्थिति खराब है। सड़क पर लगी अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होने की वजह से जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा रहता है। बाजार में सार्वजनिक शौचालय की भी व्यवस्था तक नहीं है। बार-बार शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि सूरजपुर क्षेत्र का पुराना बाजार है, लेकिन अव्यवस्थाओं की वजह से ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। बाजार से होकर गुजरने वाली सड़कें टूटी हुईं हैं। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। नालियां जाम रहती हैं। सुरक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है। दुकानदार रात को जल्द ही दुकानों को बंद कर देते हैं। वहीं अंधेरा होने के कारण चोरी होने का डर बना रहता है। महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बाजार से गुजरने वाली दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड बुरी तरह टूट चुकी है। इससे यहां पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। - महेश शर्मा, अध्यक्ष व्यापार मंडल सूरजपुर
नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। नालियां चोक हैं। प्राधिकरण का स्वास्थ्य विभाग खानापूर्ति कर रहा है।- होतीलाल शर्मा



बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है। ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। मजबूरी में रात को जल्द ही दुकान बंद करनी पड़ती हैं। - संदीप सिंघल



बाजार में कहीं भी शौचालय की व्यवस्था नहीं है। व्यापारियों और ग्राहकों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।- संदीप शर्मा



बाजार में सुरक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है। पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत है। यहां दुकानों में चोरी होने की आशंका बनी रहती है। - गिरिराज सैनी

बाजार में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। बारिश होते ही घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। - शिवम चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article