{"_id":"687a7debd4349eb1020d1ccc","slug":"broken-electric-boxes-noida-news-c-23-1-lko1064-68702-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्ट्रीट लाइटों के टूटे इलेक्ट्रिक बॉक्स हादसों को दे रहे दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्ट्रीट लाइटों के टूटे इलेक्ट्रिक बॉक्स हादसों को दे रहे दावत
विज्ञापन
- ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट के मुख्य मार्गों से लेकर सेक्टर सोसाइटियों तक यही स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट के मुख्य मार्गों से लेकर सेक्टर सोसाइटियों में लगी स्ट्रीट लाइटों के पोलों में इलेक्ट्रिक बॉक्स खुले और टूटे पड़े हुए हैं। जो हादसों को दावत दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार जिम्मेदारों से शिकायत किए जाने के बाद भी इलेक्ट्रिक बॉक्स को सही नहीं कराया गया है। जिसके चलते बारिश के मौसम में खतरे बढ़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1, 2, नॉलेज पार्क, सेक्टर पी-3 के अलावा ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों को जाने वाले मुख्य मार्गों पर लगे स्ट्रीट लाइटों के पोलों में लगे इलेक्ट्रिक बॉक्स टूटे और खुले पड़े हुए हैं। जो बारिश के मौसम में आए दिन हादसों को दावत देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सेक्टर बीटा-वन निवासी मनोज नागर ने बताया कि सेक्टर में लगे स्ट्रीट लाइटों के पोलों में इलेक्ट्रिक बॉक्स अधिकतर टूटे हुए हैं। जिम्मेदारों से कई बार शिकायत किए जाने के बाद कई पोलों के इलेक्ट्रिक बॉक्स में टेप लगाकर बंद कर दिए गए हैं, तो कई जगहों पर खुले पड़े हुए हैं। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। जो हादसों का खतरा बढ़ रहा है।
सेक्टर अल्फा-2 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुभाष भाटी ने बताया कि सेक्टर के अंदर और बाहर लगी स्ट्रीट लाइटों के पोलों के इलेक्ट्रिक बॉक्स कुछ तो टूटे हुए हैं तो कुछ खुले पड़े हुए हैं जिनसे वायर बाहर निकले हुए हैं जो हादसों को दावत दे रहे हैं। कई पोल गिरे पड़े हैं। अधिवक्ता आदित्य भाटी ने बताया कि कलेक्ट्रेट के सामने वाले मुख्य मार्ग पर लगे स्ट्रीट लाइटों के पोलों के इलेक्ट्रिक बॉक्स टूट गए हैं, जिन्हें जिम्मेदारों ने टेप लगवाकर बंद करा दिए हैं। प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अभियान के तहत इलेक्ट्रिक बॉक्स को सही कराने के साथ ही टेप लगवाने का काम किया जा रहा है।