{"_id":"626ef0ab5db2407518071a8d","slug":"brijesh-was-first-attacked-by-the-employee-of-the-pub-noida-news-noi6460885142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब के कर्मचारी ने किया था बृजेश पर पहला वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब के कर्मचारी ने किया था बृजेश पर पहला वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। गार्डन गैलेरिया मॉल के लॉस्ट लेमंस पब में सोमवार रात झगड़े की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। करीब तीन मिनट की फुटेज बृजेश राय की हत्या की कहानी को बयां कर रही है। कहासुनी के दौरान बृजेश मोबाइल से फोटो खींच रहे थे जो पब के कर्मचारियों को नागवार गुजरा। सबसे पहले पब के एक कर्मचारी ने उन पर हमला किया था। वहीं, मैनेजर ने मॉल के बाउंसरों को फोन कर बुलाया था। इसके बाद बृजेश की पिटाई शुरू कर दी गई थी।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पब में विवाद के बाद बृजेश व उसके साथी बाहर गैलरी में निकले। यहां काफी देर तक बृजेश और दोस्तों की पब के कर्मचारियों से कहासुनी होती रही। इस दौरान पब के दो मैनेजर खड़े थे। एक मैनेजर ने जेब से मोबाइल फोन निकालकर बाउंसरों को बुला लिया। बाउंसरों के पहुंचने पर बृजेश मोबाइल फोन से फोटो खींचने लगा, जिसे देखकर पब के कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया। एक कर्मचारी मोबाइल फोन छीनने का प्रयास करने लगा, जबकि दूसरे बृजेश पर हमला कर दिया। इसके बाद पब के कर्मचारी और बाउंसर गिराकर पीटने लगे। बृजेश की हत्या के मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों की पहचान की थी, जिनमें से आठ गिरफ्तार हो चुके हैं। छतरपुर निवासी जयवीर अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
सीसीटीवी फुटेज कैसे हुई लीक, पुलिस परेशान
पब के बाहर गैलरी में बृजेश के साथ मारपीट के अलावा मॉल के अन्य रेस्तरां और अलग-अलग हिस्सों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने खंगाले हैं। इसी के आधार पर आरोपियों की पहचान भी हुई है। फुटेज को पुलिस अहम सबूत मान रही है। फुटेज को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा था, लेकिन फुटेज मीडिया में आने के बाद पुलिस अधिकारी पसोपेश में हैं। फुटेज मॉल से लीक हुई या पुलिस ने यह काम किया, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
समय पर मिलता इलाज तो बच सकता था बृजेश
सूत्रों के मुताबिक, बृजेश राय बुरी तरह जख्मी होने के बाद काफी देर तक मॉल में ही पड़ा रहा। पुलिस और दोस्तों ने उसे अस्पताल ले जाने में जल्दी नहीं दिखाई। पुलिस पूछताछ में जुटी रही और बृजेश की हालत बिगड़ती रही।
कई बार दोस्तों से संपर्क साधा, नहीं मिला जवाब
बृजेश की पत्नी पूजा ने देर तक बृजेश के घर न पहुंचने पर उसके दोस्तों से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बृजेश का फोन स्विच ऑफ था। उसके दोस्त सुमित ने फोन रिसीव नहीं किया। रात करीब 1:30 बजे सुमित ने कॉल का बृजेश की तबीयत खराब होने पर प्रयाग अस्पताल में होने की बात कही।