{"_id":"68ed62d71ad68f760003da8f","slug":"bright-sunshine-during-the-day-chills-persist-at-night-na-news-c-13-1-vns1028-1427420-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिन में चटकी धूप, रात में सिहरन बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिन में चटकी धूप, रात में सिहरन बरकरार
विज्ञापन
रात सर्द होने के बावजूद दिन में बरकरार है धूप की तपिश।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में माैसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को दिन में चटख धूप की वजह से तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़त के साथ हल्की गर्मी रही, जबकि रात का पारा 18 डिग्री के आसपास ठहरा हुआ है। इससे शाम से अगली सुबह तक सिहरन बरकरार है।
बीते दो दिनों से रात से सुबह के बीच लोगों को ठंड महसूस हो रही है। तापमान में इस उतार-चढ़ाव से लोगों को सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं शुरू हो गई हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या इससे नीचे रहने के आसार हैं। दिन के तापमान में बढ़त हो सकती है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की बढ़त के साथ 32.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।