{"_id":"603169578ebc3ee95c52bd87","slug":"bridge-over-parthla-roundabout-underpass-will-make-way-easier-noida-news-noi56690854","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्थला गोलचक्कर के ऊपर ब्रिज, नीचे अंडरपास करेगा राह आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्थला गोलचक्कर के ऊपर ब्रिज, नीचे अंडरपास करेगा राह आसान
विज्ञापन
नोएडा (योगेश शर्मा)। पर्थला गोल चक्कर चौराहे की सूरत बदलने के लिए नोएडा प्राधिकरण नई योजना का खाका तैयार करने में जुट गया है। गोलचक्कर के ऊपर केबल सस्पेंशन ब्रिज के रास्ते वाहन नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच फर्राटा भरेंगे। वहीं, गोलचक्कर के नीचे अंडरपास बनाकर फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम किया जाएगा। दोनों परियोजनाएं पूरी होने के बाद नोएडा के इस एंट्री प्वाइंट से लाखों लोगों को काफी राहत मिलेगी।
चौराहे को नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट का बॉर्डर कहा जाता है। आबादी का बोझ बढ़ने के साथ ही इस चौराहे पर वाहनों का बेतहाशा दबाव है। करीब 1.25 लाख वाहनों की आवाजाही आसान बनाने के लिए सेक्टर-71 चौराहे से किसान चौक के बीच 80.83 करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। ऊपर 150 मीटर का हिस्सा केबल सस्पेंशन तकनीक से बनाया जा रहा है।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, ब्रिज के लिए गोलचक्कर के ऊपर बन रहे पिलर की नींव 10 मीटर गहरी होगी। आमतौर पर पिलर की नींव इतनी गहरी नहीं बनाई जाती, लेकिन ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि गोलचक्कर के नीचे से ब्रिज को क्रॉस करता हुआ 6 मीटर ऊंचाई का अंडरपास बनाया जा सके। एफएनजी पर बनने वाला अंडरपास एनएच-9 से एक्सप्रेसवे की दिशा में बनेगा। प्राधिकरण जल्द ही इसका डिजाइन तैयार कराकर प्रस्ताव को मंजूरी के लिए अधिकारियों के पास भेजेगा।
विज्ञापन
इसलिए समझी जा रही जरूरत
नोएडा से ग्रेनो वेस्ट के बीच करीब सवा लाख वाहनों की आवाजाही आसान बनाने के लिए फ्लाईओवर बनाया जा रहा है, लेकिन एफएनजी मार्ग का काम पूरा होने के बाद गाजियाबाद से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे व डीएससी रोड के बीच वाहनों का दबाव करीब एक लाख तक बढ़ जाएगा। ऐसे में पर्थला गोल चक्कर पर फिर जाम बड़ी समस्या न बन जाए, इसको ध्यान में रख अंडरपास बनाने की योजना बनाई जा रही है।
9 माह पहले तैयार करने का लक्ष्य
पर्थला गोल चक्कर पर बन रहे ब्रिज को तैयार करने की डेडलाइन 23 जून 2022 तय है, लेकिन तय समय से 9 माह पहले अक्तूबर 2021 में इसे पूरा करने का दावा किया जा रहा है। बीच के हिस्से में यानी गोल चक्कर के ऊपर केबल सस्पेंशन का काम अक्तूबर तक पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
देखने वाला होगा नजारा
पर्थला चौराहे का नजारा आने वाले दिनों में आकर्षण का केंद्र होगा। गोल चक्कर के ऊपर केबल सस्पेंशन ब्रिज, बीच में गोल चक्कर और इसके नीचे अंडरपास से वाहन सिग्नल फ्री फर्राटा भरते दिखेंगे। ब्रिज के समानांतर ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाली प्रस्तावित मेट्रो लाइन आकर्षण और ज्यादा बढ़ा देगी।