{"_id":"6929ec9c1d212b70d90ef984","slug":"bricks-were-thrown-at-the-wedding-procession-going-to-aligarh-but-the-procession-moved-under-police-protection-na-news-c-169-1-sagr1029-161803-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अलीगढ़ जा रही बरात पर जगह-जगह ईंटें फेंकीं, पुलिस सुरक्षा में निकली बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अलीगढ़ जा रही बरात पर जगह-जगह ईंटें फेंकीं, पुलिस सुरक्षा में निकली बरात
Sat, 29 Nov 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
जसराना (फिरोजाबाद)। डाक बंगला फिरोजाबाद से अलीगढ़ जा रही आमिर पुत्र दिलसाद की बरात शुक्रवार रात रास्ते में कई बार शराबियों के सुनियोजित हमले का शिकार हुई। बरात में शामिल लोगों पर ईंटों से हमला किया गया, जिससे बरातियों में भारी दहशत फैल गई। अंततः जसराना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में ही बरात को आगे बढ़ाया जा सका।
बरातियों के अनुसार उत्पात की शुरुआत दबरई के पास हुई। बाइक सवार दो शराबी युवक अचानक बरातियों की बस के सामने आकर रुके और बस के भीतर घुस गए। उन्होंने बस में बैठे बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बरातियों ने विरोध किया और दोनों युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई की, जिसके बाद वे मौके से भाग निकले। बरातियों का कहना है कि यह घटना यहीं नहीं रुकी। भागने के बाद युवकों ने घात लगाकर बरात पर बार-बार हमला किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। शिकोहाबाद के पास उन्हीं युवकों ने दूल्हे की गाड़ी पर ईंट फेंककर हमला कर दिया। बनबारा के करीब एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर आगे बढ़ने पर बरातियों की बस पर भी ईंट मारने लगे। हमलों से घबराए बराती अपनी गाड़ियां लेकर सीधे जसराना थाने पर रुक गए और पुलिस को पूरी जानकारी दी। बरातियों ने डायल 112 पर भी कॉल किया था।
पुलिस सुरक्षा में रवाना हुई बरात
बरातियों की सूचना पर थाना जसराना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि दो शराबी युवक थे, जिनके कारण बराती डर गए और थाने पर रुके। पुलिस ने तत्काल सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने तुरंत मार्ग पर टीम भेजकर स्थिति को नियंत्रित किया। सभी बारातियों की गाड़ियों को बॉर्डर तक पुलिस की सुरक्षा में निकाला गया। पुलिस ने शराबियों की तलाश में फोर्स लगा दी है।