फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Breach in the security of foreign ministers Women reached Vijay Chowk

Noida News: विदेश मंत्रियों की सुरक्षा में सेंध विजय चौक पर पहुंचीं महिलाएं

Fri, 03 Mar 2023 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Breach in the security of foreign ministers
Women reached Vijay Chowk
संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्जकर चार को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जी-20 सम्मेलन के तहत राष्ट्रपति भवन में बृहस्पतिवार को विदेशी मंत्रियों की चल रही बैठक के दौरान 14 से 15 महिलाएं विजय चौक पर पहुंच गईं। महिलाओं ने काफी देर तक नारेबाजी की। विजय चौक पर महिलाओं के पहुंचने से पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरा मच गई। खालिस्तान हमले के इनपुट के बाद विदेश मंत्रियों की सुरक्षा के कड़े आदेश हैं। पुलिस ने महिलाओं को तुरंत हिरासत में ले लिया। संसद मार्ग थाने में महिलाओं के खिलाफ मामला दर्जकर चार से पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। जानकार इसे सुरक्षा में सेंध बता रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति भवन में बृहस्पतिवार को विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी। जिस समय बैठक चल रही थी उसी समय दोपहर करीब 12.30 बजे राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीता डिसूजा के नेतृत्व में 14 से 15 महिलाएं विजय चौक पहुंच गईं। महिलाएं विजय चौक पहुंचकर डोकलामा, गलवा घाटी में सेना का अपमान और चीन का किया जा रहा है सम्मान। इसके बाद इन महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


नई दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिलाओं के खिलाफ संसद मार्ग थाने में धारा 144 का उल्लंघन करने पर सीआरपीसी की धारा 188के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाकी महिलाओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article