फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brahmins made a new system for Hinduism: Manoj Tiwari

ब्राह्मणों ने हिंदू धर्म के लिए बनाई नई व्यवस्था : मनोज तिवारी

Sun, 31 Oct 2021 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Brahmins made a new system for Hinduism: Manoj Tiwari
सेक्टर-52 स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित सम्मेलन में मौजूद सांसद मनोज तिवारी।
नोएडा। सेक्टर-52 स्थित सामुदायिक भवन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ब्राह्मणों ने हिंदू धर्म के लिए एक नई व्यवस्था धर्म निष्ठा की स्थापना की। उन्होंने ब्राह्मणों के इतिहास पर बल देते हुए एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन

नोएडा से सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि गर्व से कहता हूं कि मैं ब्राह्मण हूं। मैं यहां किसी पार्टी का प्रतिनिधि बनकर नहीं आया हूं। मैं ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि बनकर आया हूं। उन्होंने कहा कि हम इतने मजबूत हैं कि हमें आरक्षण की बैसाखी की जरूरत नहीं है। हमें हनुमान की तरह अपनी शक्ति याद करनी होगी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर जिम्मेदारियों के पदों पर ब्राह्मण ही हैं। नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि भारत को आगे ले जाने में पूरे समाज का अहम योगदान है। उन्होंने ब्राह्मणों के इतिहास को याद करते हुए ब्राह्मण शक्ति पर बल दिया। उत्तर प्रदेश में हो रही ब्राह्मणों की हत्याओं पर कांग्रेस नेता पूनम पंडित ने सत्तावादी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हित का वादा कर सरकारें बना ली जाती हैं और बाद में ब्राह्मणों की सुध तक नहीं ली जाती है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रखीं चार मांगें
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने सांसद और विधायक के सामने चार मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के नाम से जिले में एक चौक, एक मार्ग, एक पार्क, का नामकरण किया जाए। एक ब्राह्मण धर्मशाला का निर्माण भी किया जाए। ब्राह्मण समाज सदा से देश के कल्याण के लिए ही अपनी क्षमता उपयोग करता रहा है। वर्ण व्यवस्था की गलत व्याख्या कर समाज में जातिगत भेदभाव पैदा कर वोट बैंक का जो आधार बनाया गया है, इसमें सबसे अधिक उपेक्षा ब्राह्मणों की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed