{"_id":"687d158e328b8ba6850d5d26","slug":"brahmin-samaj-mahasangh-honoured-all-the-communities-noida-news-c-1-gnd1002-3189201-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ब्राह्मण समाज महासंघ ने किया सर्व समाज का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ब्राह्मण समाज महासंघ ने किया सर्व समाज का सम्मान
विज्ञापन
फोटो के साथ जरूरी
नोएडा। ब्राह्मण समाज महासंघ ने सेक्टर-12 स्थित भाऊराव देव रस सरस्वती विद्या मंदिर में सम्मान समारोह और काव्य पाठ कार्यक्रम किया। सर्व समाज के विशिष्ट व्यक्तियों को उनके विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, विशिष्ट अतिथि यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद डॉ. महेश शर्मा और भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा रहे।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को संगठित करना और उनके योगदान को सम्मान देना है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उन बच्चों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। समारोह में कवियों ने भी अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। काव्य पाठ में राष्ट्रीयता, संस्कृति और समाज पर आधारित कविताएं प्रमुख रहीं।
कार्यक्रम में त्रिलोक शर्मा, केके मिश्रा, दिनेश मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, संदीप शर्मा और विनय मिश्रा ने अहम योगदान दिया।