फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   boy died due to electric current

Noida News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने किशोर की मौत

Sun, 22 Feb 2026 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
boy died due to electric current
- बरात में छतरी लेकर चल रहा था युवक, महमदपुर गांव का मामला
विज्ञापन

रबूपुरा। महमदपुर जादौं गांव में शनिवार देर रात बरात में छतरी लेकर चल रहे किशोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोर बारात के बैंड में छतरी उठाकर चल रहा था। इस दौरान गांव में झूल रहा 11केवी हाईटेंशन तार छतरी से छू गया और किशोर करंट से बुरी तरह से झुलस गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई।महमदपुर गांव निवासी संतोष के परिवार में शादी थी। देर रात बरात गांव आई थी। बरातियों ने शादी के लिए रबूपुरा से ही बैंड किया था। इसमें चाइना काॅलोनी निवासी उजेब (15) पुत्र शौकीन भी छतरी उठाने का काम कर रहा था। बरात चढ़त के दौरान उजेब ने बैंड बाजे की छतरी पकड़ी हुई थी। बरात चढ़त के दौरान वहां से होकर गुजर रही हाई टेंशन लाइन में छतरी के संपर्क में आ गई। करंट की चपेट में आने से किशोर झुलस गया। परिवार के लोग उसे पहले बुलंदशहर के झांझर और फिर देर रात ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उजेब की मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि अगर परिवार के लोग शिकायत देंगे तो केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed