{"_id":"66c36b4e530d6adc000c34ec","slug":"boxing-ring-will-be-decorated-today-for-rec-open-talent-hunt-grnoida-news-c-23-1-vns1013-37887-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आरईसी ओपन टैंलेंट हंट के लिए आज सज जाएंगे बॉक्सिंग रिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आरईसी ओपन टैंलेंट हंट के लिए आज सज जाएंगे बॉक्सिंग रिंग
विज्ञापन
देश भर से तीन हजार और जिले से 180 मुक्केबाजों ने किया आवेदन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली आरईसी ओपन टैंलेंट हंट प्रतियोगिता में मंगलवार को बॉक्सिंग रिंग लगने शुरू हो जाएंगे। यह आयोजन बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, ग्रामीण विद्युतीकरण निगम और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से हो रहा है। आयोजन के लिए खालसा कंपनी ने चार बॉक्सिंग रिंग दिए हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश भर से तीन हजार आवेदन अब तक आ चुके हैं। वहीं, जिले से अब तक 180 मुक्केबाजों ने आवेदन किया है।
23 अगस्त से होने वाली आरईसी ओपन टैंलेंट हंट प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर, यूथ व एलीट वर्ग में मुकाबले होंगे। 15 अगस्त से एलीट व यूथ वर्ग के आवेदन बंद हो गए है। जबकि जूनियर व सब जूनियर वर्ग में आवेदन 24 अगस्त तक जारी रहेंगे। ड्रॉ के बाद खिलाड़ियों का प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश बैसोया व बॉक्सिंग कोच प्रमोद कुमार ने बताया कि दो हिस्सों में आयोजन किया जाएगा। पहले चरण में 23 से 30 अगस्त तक एलीट व यूथ (पुरुष व महिला) और 1 अगस्त से 7 सितंबर तक जूनियर और सब-जूनियर (बालक व बालिका) वर्ग में प्रतियोगिताएं होगी। अनुमान है कि जिले के 200 से ज्यादा खिलाड़ी आयोजन में हिस्सा लेंगे।