फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   body trade was going on in connivance with policemen, 6 suspend

पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से चल रहा था देह व्यापार, छह निलंबित

Sun, 21 Mar 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
body trade was going on in connivance with policemen, 6 suspend
दनकौर। सिकंदराबाद रोड स्थित न्यू क्राउन प्लाजा होटल में कई माह जारी देह व्यापार का शनिवार को भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने मौके से होटल मैनेजर व 12 महिलाओं समेत 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मिलीभगत से देह व्यापार की शिकायत पर छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि हाल ही में हटाए गए चौकी प्रभारी संजय चौधरी और कोतवाली प्रभारी की भूूमिका की जांच एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे को सौंप दी गई है। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दनकौर क्षेत्र में न्यू क्राउन प्लाजा होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। होटल वर्ष 2014 से संचलित किया जा रहा है। जिसमें चीती गांव निवासी ज्ञानेंद्र मैनेजर है। एसीपी तृतीय बृजनंदन राय के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी व अन्य पुलिस ने शनिवार दोपहर होटल पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान होटल में खुलेआम देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने संचालक को हिरासत में लेकर होटल के कमरे खुलवाए। जिसके बाद सभी कमरों में मौजूद महिला और पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ महिलाओं ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास भी किया। गिरफ्तार महिला और पुरुष नोएडा, सिकंदराबाद और बुलंदशहर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

मामले में पुलिस आयुक्त ने आरोपी छह पुलिसकर्मियों हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, ड्राइवर हेड कांस्टेबल फूल सिंह, आरक्षी अरविंद, प्रमोद पुरी, दीपक और अंकित नैन को निलंबित कर दिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी मैनेजर ग्राहकों से एक हजार रुपये लेकर एक लड़की या महिला को पेश करते थे। इनमें से 500 रुपये खुद रखते थे और 500 महिला को देते थे। देह व्यापार से जुड़ी हर बात किसी ने ग्राहक बनकर मोबाइल में रिकॉर्ड की थी इसमें पुलिस को रुपये देने की बात भी रिकॉर्ड की गई थी। यह वीडियो सामने आने के बाद ही पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई पढ़ाई तो कोई बाजार जाने के बहाने पहुंची
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि पकड़ी गई कुछ युवतियां और महिलाएं घर से बहाना बनाकर निकलीं थीं। कोई पढ़ाई के लिए घर से निकलीं थी तो कोई बाजार से खरीदारी के बहाने निकली थी। होटल में मिले रजिस्टर में भी किसी का नाम दर्ज नहीं किया गया था।

चर्चित मामलों में सामने आते हैं चीती के आरोपी
देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार मैनेजर चीती गांव का रहने वाला है। बाइक बोट फर्जीवाड़े के संजय भाटी समेत कई आरोपी चीती गांव के ही रहने वाले हैं। वर्ष 2009 में जिले की सबसे बड़ी लूट में भी चीती गांव के आरोपियों के नाम सामने आए थे। वहीं, जनपद के सामूहिक विवाह फर्जीवाड़े में भी चीती गांव के ही आरोपी थे।

body trade was going on in connivance with policemen, 6 suspend

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed