{"_id":"6902025fd3fa3f59d3045d10","slug":"body-of-drunk-youth-found-near-alpha-one-metro-station-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत बनी शराब: अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के पास शव मिलने से मचा हड़कंप, प्राथमिक जांच में पुलिस को इस बात का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत बनी शराब: अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के पास शव मिलने से मचा हड़कंप, प्राथमिक जांच में पुलिस को इस बात का शक
Wed, 29 Oct 2025 05:33 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 29 Oct 2025 05:33 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में शराब के अधिक सेवन से तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर परिजनों भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में शराब पीने से मौत होने की आशंका है। मृतक शराब का आदी था।
विज्ञापन
बीटा-2 कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया गया। टीम ने घटना स्थल की जांच की। उसके बाद मृतक के शव की पहचान की गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सोमबीर (36) निवासी खानपुर अतरौली अलीगढ़ के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों से बातचीत में पता चला है कि मृतक लंबे समय से शराब पी रहा था। उसे नशे की लत थी। प्रथम दृष्टया अधिक शराब पीने के कारण तबीयत बिगड़ने से मौत होने की संभावना है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन