{"_id":"6ad59b34ab8c29b5f80c1839","slug":"body-of-a-man-found-in-a-forest-in-the-dankaur-police-station-area-of-greater-noida-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: जंगल में मिला एक शख्स का शव, मच गया हडकंप; शराब पीने का आदि था मृतक, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: जंगल में मिला एक शख्स का शव, मच गया हडकंप; शराब पीने का आदि था मृतक, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 19 Oct 2026 09:53 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 19 Oct 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में ननुआ का राजपुर गांव के पास सोमवार सुबह जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान चंद्रभान के रूप में हुई है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चंद्रभान नगर निगम में सफाईकर्मी था। हल्दोनी ग्रेटर नोएडा में रहता था। इसका भाई पिंटू दनकौर के एक भट्टे पर रहता है और वही मजदूरी का काम करता है। भाई के लड़के को हादसे में चोट लग गई थी। उसे देखने पत्नी के साथ आया था। मृतक शराब का आदि व दिमागी बुखार से पीड़ित था। पत्नी को भाई के घर भट्टे पर छोड़कर शराब पीने चला गया था। आज सुबह उसका शव मिला है। भाई ने पहचान की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन