फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BMW collides with e-rickshaw, two including nurse killed

Noida News: तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, नर्स समेत दो की मौत

Thu, 16 May 2024 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
BMW collides with e-rickshaw, two including nurse killed
- सेक्टर-35 में हुआ हादसा, ई-रिक्शा चालक समेत तीन अन्य की हालत गंभीर
विज्ञापन

- कार सवार दो युवक गिरफ्तार, तीसरा फरार, पुलिस कर रही जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे हुए हादसे में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ई-रिक्शा सवार नर्स संभल निवासी रश्मि (25) और बरौला निवासी कैब चालक मोहम्मद मुस्तफा (50) की मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार सवार सेक्टर-41 निवासी तुषार कालरा (20) और सेक्टर-50 निवासी आदित्य बत्रा (21) को गिरफ्तार कर लिया है वहीं सेक्टर-41 निवास अमन सिसौदिया फरार है। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गिझौड़ निवासी ई-रिक्शा चालक राजेंद्र (45) बृहस्पतिवार सुबह सेक्टर-12/22 से चार सवारियों को बैठाकर सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन जा रहे थे। सेक्टर-35 के सुमित्रा अस्पताल के पास पीछे से आ रही बेलगाम बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक और चारों सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने ई-रिक्शा में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें रश्मि और मोहम्मद मुस्तफा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं पवन (27), सूरज (20) और राजेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रश्मि मेट्रो अस्पताल में नर्स थीं वहीं घायल पवन कॉल सेंटर में नौकरी करता है। जबकि सूरज जिला अस्पताल में भर्ती मां की देखभाल के लिए जा रहा था। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्र के मुताबिक कोतवाली सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज कर बीएमडब्ल्यू सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कारोबारी के बेटे हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार तुषार के पिता का अगरबत्ती के निर्यात का कारोबार है। नोएडा और गुरुग्राम में उनकी कंपनी है। इसी कंपनी के पते पर बीएमडब्ल्यू रजिस्टर्ड है। तुषार ओपन स्कूल से इंटर की पढ़ाई कर रहा है। वहीं आदित्य बत्रा के पिता रियल एस्टेट कारोबारी हैं। आदित्य बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। वहीं दोनों का फरार साथी अमन सिसोदिया आईटी कंपनी में काम करता है।



सुबह बर्गर खाने निकले थे तीनों युवक

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि तीनों युवक बीएमडब्ल्यू कार से सुबह बर्गर खाने निकले थे। कार में तीनों युवकोंं के साथ एक युवती के होने की भी चर्चा थी लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार की वजह से संतुलित खोते ही कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।




मौके पर मची चीख पुकार

हादसे में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा के पीछे के हिस्से का लोहा आगे की तरफ पिचक गया। ई-रिक्शा सवार तीन लोग सड़क पर दूर जाकर गिरे। जबकि दो लोग ई-रिक्शा में ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर रास्ते से जा रहे लोग अपनी बाइक और कार रोककर घायलों की मदद में जुट गए। हादसे के बाद राहगीरों के मदद करने का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed