फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BMG students hoisted the flag in cluster level yogasana

Noida News: संकुल स्तरीय योगासन में बीएमजी की छात्राओं ने लहराया परचम

Fri, 12 Sep 2025 02:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
BMG students hoisted the flag in cluster level yogasana
चंदौसी(संभल)। श्री अक्रूरजी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को संकुल स्तरीय बालिका वर्ग की योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें श्री अक्रूरजी पाठशाला और बीएमजी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने योगासन की विभिन्न मुद्राएं कर शिक्षिकाओं को चकित कर दिया। प्रतियोगिता में बीएमजी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपना परचम लहराकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश पाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्री अक्रूर जी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में संकुल स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर व सीनियर वर्ग में हुआ। इसमें श्री अक्रूरजी कन्या पाठशाला के अलावा बीएमजी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। दोनों स्कूलों की छात्राओं ने प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की योगासन की मुद्राएं कीं। प्रतियोगिता के जूनियर व सीनियर वर्ग में बीएमजी की छात्राएं विजयी रहीं। जूनियर वर्ग में कुमारी दीक्षा व आराध्या और सीनियर वर्ग में दीक्षा व सीमा सैनी विजयी रही।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रधानाचार्या अंजू गुप्ता ने बताया कि योग शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक स्तर पर खुद को बेहतर बनाने की कला सिखाता है। योग को हम अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर कई तरह की बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। इस अवसर पर शिक्षिका रितु चौधरी, डॉ. ममता चौधरी, डॉ. निशा यादव सहित छात्राएं शिवानी, अफसा इदरीश आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed