फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BLOs will be available at the booths even today, and the names of every eligible voter will be included.

Noida News: आज भी बूथ पर मिलेंगे बीएलओ, हर पात्र मतदाता का नाम होगा शामिल

Sat, 29 Nov 2025 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
BLOs will be available at the booths even today, and the names of every eligible voter will be included.
-विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को बूथों पर बीएलओ व बीएलए की हुई बैठक
विज्ञापन

-आज बूथों पर शिविर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम व डुगडुगी से मतदाताओं को दी जाएगी जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का महाअभियान शनिवार को शुरू हुआ। अभियान के दौरान बीएलओ बूथों पर मौजूद रहे और मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाकर जमा कराया। साथ ही नए नाम जोड़ने और त्रुटियों को ठीक करने का कार्य भी किया गया।
महाअभियान में जिलाधिकारी से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर मतदाताओं से बातचीत की। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कुलेसरा और सोसाइटी क्षेत्रों के बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद किया। वहीं सभी बूथों पर बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए के बीच बैठक भी हुई।
विज्ञापन

बीएलओ ने बीएलए के साथ उन मतदाताओं की सूची साझा की, जिनका नाम सूची में दर्ज है लेकिन पते का भौतिक सत्यापन नहीं हो पा रहा है। बीएलए से अपील की गई कि वे ऐसे मतदाताओं को खोजने में सहयोग करें, ताकि कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह सके। जिलाधिकारी ने कहा कि रविवार को भी अभियान जारी रहेगा। इस दौरान शिविर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और डुगडुगी के माध्यम से मतदाताओं को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




फार्म-6 और फार्म-8 पर जोर

डीएम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कुलेसरा और गजेंद्र विहार कम्युनिटी सेंटर के शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ, बीएलए और मतदाताओं से बातचीत करते हुए फार्म-6 से नए मतदाता जोड़ने और फार्म-8 भरकर त्रुटियों को सुधारने की अपील की।


अच्छा काम करने वाले 21 बीएलओ सम्मानित
जिलाधिकारी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 बीएलओ को सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ चाय पर चर्चा भी हुई।
सम्मानित बीएलओ:
नोएडा विधानसभा क्षेत्र: माजिया सुल्ताना, विनीता रानी, प्रमिला, सुशील यादव, अतुल कुमार, राहतुल्ला खां, जितेंद्र कुमार, राखी त्यागी, अल्पना शुक्ला
दादरी विधानसभा क्षेत्र : मनीषा नेक, मंजू नागर, सुरेंद्र यादव, कासमा पांडे
जेवर विधानसभा क्षेत्र : प्रदीप कुमार, निर्मला, सुभाष, गुरुचंद, राजेश देवी, राजीव शर्मा, गजराज सिंह, वंदना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed