फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bloody struggle over land

जमीन को लेकर खूनी संघर्ष

Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
bloody struggle over land
फिरोजपुर झिरका। थाना अंतर्गत खंड के गांव कालाखेड़ा (साकरस) में जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवार में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक ही परिवार के सात लोगों के गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन

खुर्शीद पुत्र मजीद निवासी कालाखेड़ा (साकरस) ने थाना फिरोजपुर झिरका में दी अपनी शिकायत में बताया कि बहुत पहले ही हम दोनों के भाइयों के बीच में खेत का बंटवारा हो चुका था। बंटवारे के बाद खेत में डोल लगा रहा था लेकिन मेरे रिश्तेदारों ने इस बात का सख्त एतराज उठाया। मैंने इस बात का विरोध किया तो मेरे ही परिवार के सात लोगों पर लाठी, डंडा, फरसा से हमला बोल दिया। इसमें मेरे परिवार के मोहम्मदी, अली मोहम्मद, यूनुस, सद्दीक, मुस्ताक, खुर्शीद, समीम निवासी कालाखेड़ा के गंभीर चोटें आई और जाते-जाते वह लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। फिलहाल सभी घायल लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है, जिनका उपचार मांडीखेड़ा अस्पताल में चल रहा है। वहीं, एसआईटेक चंद ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द से जल्द फरार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed