फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Blast in mixing bucket in chemical factory, 10 workers burnt

Noida News: केमिकल फैक्ट्री में मिक्सिंग बाल्टी में ब्लास्ट, 10 कर्मचारी झुलसे

Thu, 10 Jul 2025 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Blast in mixing bucket in chemical factory, 10 workers burnt
सेक्टर-8 में घटना, पांच गंभीर, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-8 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में पेंट बनाने के दौरान मिक्सिंग बाल्टी में बृहस्पतिवार दोपहर बाद ब्लास्ट हो गया। केमिकल रिएक्शन से हुए ब्लास्ट में दस कर्मचारी झुलस गए। इनमें पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे। सभी को अस्पताल में ले जाया गया। इस हादसे में फैक्ट्री में आग नहीं लगी थी। पांच गंभीर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी की हालत में सुधार हो रहा है।

सेक्टर-8 के एफ ब्लॉक में एक केमिकल फैक्ट्री में पेंट बनाने का काम होता है। फैक्ट्री में बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे के बाद कई कर्मचारी काम कर रहे थे। रोजाना की तरह कर्मचारी पेंट में थिनर मिलाकर अन्य रंग का पेंट बना रहे थे। इस दौरान कर्मचारियों ने 30 लीटर की एक बाल्टी में अधिक केमिकल डालकर अन्य केमिकल भी मिला दिया। इस कारण केमिकल रिएक्शन से बाल्टी में ब्लास्ट हो गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई और वहां काम कर रहे आशीष, राकेश, अर्जुन, अखिलेश, अजय, सरिता, राजेश, अखिलेश, कन्हैया कुमार व अंकित झुलस गए। इसमें राजेश, अखिलेश, कन्हैया, अजय के साथ एक अन्य 20 प्रतिशत से अधिक झुलसा। कर्मचारियों का हाथ, चेहरा, पेट और पैर केमिकल ब्लास्ट से चपेट में आ गया।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि अधिक केमिकल मिलाने के कारण ब्लास्ट हुआ। कुछ कर्मचारी झुलस गए, लेकिन कंपनी में कोई आग नहीं लगी थी। विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मची अफरातफरी, मौके पर पुलिस, दमकल गाड़ियां व एंबुलेंस पहुंचीं

फैक्ट्री में ब्लास्ट होने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम के साथ-साथ दो दमकल गाड़ियां भी पहुंचीं। हालांकि आग नहीं लगी थी, इस कारण दमकल गाड़ियां मौके पर खड़ी रहीं। इसके बाद झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन एंबुलेंस को बुलाया गया और जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दो एंबुलेंस पांच गंभीर रूप से झुलसे लोगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गई।



आग लगती तब होता अधिक नुकसान

अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि केमिकल रिएक्शन के कारण ब्लास्ट होने के बाद आग नहीं लगी थी। अगर आग लग जाती तब अधिक नुकसान होता। चूंकि फैक्ट्री में बहुत मात्रा में केमिकल व अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed