{"_id":"60ad5b008ebc3e29c3413d30","slug":"black-fungus-7-new-patient-found-noida-news-noi5837328162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस : सात नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस : सात नए मरीज मिले
विज्ञापन
नोएडा। जिले में लैक फंगस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को सात और मरीज मिलने के साथ ही इनकी संख्या 63 हो चुकी है। उधर, इस बीमार के इलाज में काम आने वाली दवा की किल्लत मरीजों और तीमारदारों के लिए भारी परेशानी का सबब बनी हुई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के पास इससे निपटने की कोई स्पष्ट योजना नहीं है। हालत यह है कि मेरठ तक चक्कर काटने पर भी मरीजों के परिजनों को इंजेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं।
हैदराबाद में रहने वाली मोना गिरिधर ने बताया कि उनके पिता नोएडा में रहते हैं। ब्लैक फंगस का इलाज कराने के लिए वह यथार्थ अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन इंजेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। कुछ ऐसी ही मनोदशा अन्य पीड़ितों की है। दरअसल ब्लैक फंगस के इलाज में सबसे बड़ी परेशानी इजेंक्शन की किल्लत है। जिला स्वास्थ्य विभाग को इसके इलाज के लिए दवाएं नहीं मिली। वहीं, मेरठ की कमेटी को जिले के लिए कितनी दवा मिली इसकी स्पष्ट जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल पा रही है। बीते शुक्रवार को मेरठ कमेटी को मिली 70 डोज रविवार तक खत्म हो गई थी। जिले में सोमवार को करीब 250 डोज मेरठ से पहुंचने का अनुमान था, लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग को इसकी सही जानकारी नहीं है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने कहा कि शासन से ब्लैक फंगस के इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन इम्लीसीफाइड और लाइफोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी की 500 डोज मांगी गई हैं। मंगलवार को कुछ डोज जिले के लिए मेरठ पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन देर शाम तक मेरठ स्वास्थ्य विभाग से इसकी कोई जानकारी नहीं मिली।
137 नए संक्रमित, 5 लोगों की मौत
नोएडा। जिले में मंगलवार को नए कोरोना संक्रमितों की संख्या सोमवार की तुलना में बढ़ गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले भर में 137 नए मरीज सामने आए हैं, वहीं पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि सोमवार और रविवार को जहां मौतें सिर्फ तीन थीं। वहीं, सोमवार को 69 नए मामले ही सामने आए थे। रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना से 910 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 58467 हो गई है, जबकि 425 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं जिले में सक्त्रिस्य मरीजों की संख्या 2953 है।