फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bku farmers leader rakesh tikait on bail of ashish mishra said get bail only three months even henious crime skm will approach supreme court

आशीष मिश्र की रिहाई पर बोले राकेश टिकैत: जघन्य अपराध करने के बाद भी तीन महीने के अंदर मिल गई जमानत, एसकेएम खटखटाएगा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा 

Tue, 15 Feb 2022 03:56 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 15 Feb 2022 03:56 PM IST
सार

टिकैत ने कहा कि लखीमपुर खीरी प्रकरण को पूरे देश ने देखा। इस जघन्य अपराध करने के बाद भी आशीष मिश्र को तीन महीने के भीतर जमानत मिल गई। टिकैत ने कहा कि हर कोई इसे देख रहा है।

विज्ञापन
bku farmers leader rakesh tikait on bail of ashish mishra said get bail only three months even henious crime skm will approach supreme court
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी आशीष मिश्र की रिहाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) सु्प्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। साथ ही राकेश टिकैत ने विधानसभा चुनावों के बीच भाजपा पर निशाना साधा है। हिंसा में चार किसान समेत आठ लोगों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि लखीमपुर खीरी प्रकरण को पूरे देश ने देखा। इस जघन्य अपराध करने के बाद भी आशीष मिश्र को तीन महीने के भीतर जमानत मिल गई। टिकैत ने कहा कि हर कोई इसे देख रहा है। वह आज जेल से बाहर निकलेगा और एसकेएम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।
विज्ञापन


आशीष मिश्र की रिहाई शाम को
तिकुनिया हिंसा कांड में प्रमुख आरोपी आशीष मिश्र की अब से कुछ घंटे बाद रिहाई हो जाएगी। जिला जज मुकेश मिश्र ने रिहाई आदेश जिला जेल भेज दिया है, जबकि अभी जेलर पंकज सिंह के  कोर्ट में बयान हो रहे हैं। जिला जेल में आशीष मिश्र की जमानत आदेश के संबंध में सोमवार को जमानतदार दाखिल किए गए थे, जिनकी सत्यापन रिपोर्ट मंगलवार को जिला जज अदालत में प्राप्त होने पर जिला जज मुकेश मिश्रा ने जमानत प्राप्त आशीष मिश्र मोनू की रिहाई आदेश जिला कारागार खीरी को भेज दिया है, जिसके आधार पर आज कुछ घंटों बाद शाम 6 से 7 बजे तक आशीष मिश्र की रिहाई हो सकती है। उधर, जिला जेल से करीब 500 मीटर की दूरी ओर स्थित केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के कार्यालय पर भी काफी गहमागहमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed